28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राशिफल 1 अगस्त 2022: आज भोलेनाथ की रहेगी इन 5 राशि वालों पर विशेष कृपा, व्यापार और धन के मामले में भाग्य देगा साथ

1 August 2022 Horoscope: हिंदू पंचांग के अनुसार 1 अगस्त 2022 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत पड़ रहा है। इसी दिन रवि योग का निर्माण हो रहा है। तो आइए जानते सभी मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा होगा आज का दिन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 31 Jul 2022, 6:08 PM IST

aaj ka rashifal, rashifal 1 august 2022, horoscope today in hindi, 1 august 2022 horoscope, dainik rashifal, august 1 horoscope 2022,

राशिफल 1 अगस्त 2022: आज भोलेनाथ की रहेगी इन 5 राशि वालों पर विशेष कृपा, व्यापार और धन के मामले में भाग्य देगा साथ

ज्योतिष शास्त्र में वार, तिथि, ग्रह, नक्षत्र के आधार पर राशिफल की गणना की जाती है। 1 अगस्त 2022 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत पड़ रहा है और इसी दिन विनायक चतुर्थी व्रत भी है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लोगों के करियर, व्यापार, नौकरी, आर्थिक और वैवाहिक जीवन की दृष्टि से कैसा रहेगा आज का दिन...

मेष राशि (Aries Daily Horoscope): आमदनी बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के विवाद सुलझेंगे। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus Daily Horoscope): रुके हुए काम पूरे होंगे। आज के दिन भाग्य साथ रहेगा। चने का दान करना शुभ रहेगा। धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के प्रति व्यवहार में मधुरता रखें।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope): आज के दिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। सरकारी कामकाज में सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope): दफ्तर में कुछ मनमुटाव होने से काम पर इसका प्रभाव होगा। परिवार में शांति का माहौल बना रहेगा। तंदुरुस्ती रहेगी। जीवनसाथी आपकी किसी बात से आज नाराज हो सकता है।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope): आज के दिन धन लाभ के योग बन रहे हैं जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। प्रेम संबंध में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। दफ्तर में आपके अधिकारों में वृद्धि संभव है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope): कन्या राशि वालों का अपने भाई-बंधुओं से प्रेम बढ़ेगा। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बिताएंगे। मानसिक रूप से थोड़े परेशान रह सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज ट्रांसफर मिल सकता है। दांपत्य जीवन मधुर बना रहेगा।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope): आज शारीरिक और मानसिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। अहंकार करना सही नहीं है। आज के दिन आपके लिए शुभ रंग हरा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope): आज उत्साहित रहेंगे। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ होगा। विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। दफ्तर में मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope): आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। मनोरंजन के लिए खर्चा हो सकता है। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। धैर्य बनाए रखें। प्रेम संबंधों के लिए दिन अनुकूल है।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope): आज किसी दोस्त से उपहार मिल सकता है। संतान की सेहत का ख्याल रखें। जीवनसाथी आपकी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। व्यवसाय में तरक्की प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope): आज के दिन योजनाओं को पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। कुंभ राशि के विद्यार्थियों का आज मन भटक सकता है। संतान से कोई सफलता मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope): आज के दिन आमदनी में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आज दोस्तों या रिश्तेदारों के घर आना-जाना हो सकता है। सेहत सुधारने के लिए अपने आहार पर ध्यान दें। आज लाल रंग शुभ है।

यह भी पढ़ें: हस्तरेखा शास्त्र: बड़े ही गंभीर और जिम्मेदार होते हैं बड़ी हथेली वाले लोग, जानें अपने स्वभाव की ये खासियत