24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंभ राशि वालों को मिल सकती है बड़ी डील, जानें आपके लिए कैसा है 5 फरवरी

Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 February: आपकी राशि कुंभ है और 5 फरवरी को लेकर कुछ चिंता है तो आपको इसे छोड़ देना चाहिए। आज कुंभ राशि के लोगों के हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है और आपका फ्यूचर क्या संकेत कर रहा है, जानने के लिए पढ़ें 5 फरवरी का कुंभ राशिफल (5 February Kumbh Rashi)
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 4 Feb 2025, 7:20 PM IST

Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 February

Aaj Ka Kumbh Rashifal 5 February: आज का कुंभ राशिफल 5 फरवरी 2025

Rashifal 5 February Aquarius: कुंभ राशि वालों के लिए बुधवार खुशियों वाला रह सकता है। आर्थिक मामलों के लिए यह दिन शुभ है। आज का कुंभ राशिफल में आइये जानते हैं कैसा रहेगा आपका करियर, आमदनी और भाग्य (Aaj Ka Kumbh Rashifal)


कुंभ राशि फैमिली और लव लाइफ

कुंभ राशिफल बुधवार 5 फरवरी के अनुसार अपने अधिकारों का गलत प्रयोग ना करें, माता-पिता के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा। भाइयों से चल रहे मनमुटाव समाप्त होंगे, संतान के विवाह में हो रहे विलंब के कारण तनाव बढ़ेगा।


कुंभ राशि वालों को बुधवार को दूसरों से बुरी ऊर्जा को आकर्षित करने से बचना चाहिए। क्योंकि आज आप खुद को असहज स्थिति में डाल सकते हैं। आपका स्वभाव तेज है तो आज कभी-कभी चिड़चिड़े हो सकते हैं।

आज आक्रोशित होने से बचें, चिंतित करने वाली चीजों पर अधिक ध्यान न दें। दोपहर 3.30 बजे से 4.00 बजे का समय आपके लिए शुभ है। 5 फरवरी का शुभ रंग आपके लिए बैगनी है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Rashifal 5 February: मेष, मिथुन समेत 5 राशि की आर्थिक स्थिति में सुधार, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य


करियर और आर्थिक जीवन

5 फरवरी के दिन कुंभ राशि वालों को कोई बड़ी व्यावसायिक डील मिल सकती है। इस दिन पिछले दिनों बनाईं योजनाएं पूरी हो सकती हैं। जो लोग फिल्म जगत या रंगकर्म से जुड़ना चाहते हैं, उनके लिए समय सही है। इस क्षेत्र का कोई व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। कुंभ राशि वालों को करियर में ऐसे अवसर का लाभ उठाना चाहिए।


कार्यक्षेत्र में नए दोस्त बन सकते हैं। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन बखूबी करेंगे। आज आप उन लोगों के विषय में अधिक सोचेंगे जो आप पर आश्रित हों, बचत बढ़ेगी।

ये भी पढ़ेंःToday Tarot Horoscope 5 February 2025: इन 8 राशियों के लोगों को मिल सकता है रोजगार, नए निवेश में लाभ के योग

कुंभ राशिफल स्वास्थ्य

स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलेगी, हालांकि ऐसा लग सकता है कि आपकी मेहनत करने की ताकत कम होगी। आज दोस्तों के साथ व्यायाम करें, लाभ मिलेगा।