
aaj ka rashifal 13 march 2025 daily horoscope thursday ka rashifal lucky zodiac signs from aries to pisces
Aaj Ka Rashifal 13 March 2025 : गुरुवार का दिन तुला, वृषभ, सिंह, मीन राशि वालों के लिए धन-लाभ के योग बना रहा है। धनु के लिए धन प्राप्ति सुगम होगी। तुला, वृष के लिए आर्थिक लाभ और भाग्योन्नति के योग हैं। कुंभ (Kumbh Rashi) के लिए निवेश लाभकारी रहेगा। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानिए सभी राशियों का सटीक भविष्यफल।
पुरानी बातों को भुलाकर एक नई दिशा में कदम बढ़ाएं, इससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन मनोरंजन और खुशियों में बीतेगा, लेकिन आलस्य हावी रह सकता है, जिससे कुछ जरूरी काम टल सकते हैं। इसलिए सक्रिय रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने की कोशिश करें।
आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का अवसर मिल सकता है, जिससे नई ऊर्जा और प्रेरणा प्राप्त होगी। व्यापार शुरू करने की इच्छा प्रबल होगी, और राजनीति में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की प्रबल संभावना है।
पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियां आज समाप्त हो सकती हैं घर के ररखाव तथा नवीनीकरण को लेकर कुछ योजनाएं बनेगी जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
परिवार के मुखिया के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं, जिससे घरेलू माहौल प्रभावित हो सकता है। व्यापार में नई योजनाओं को लागू करने में अड़चनें आ सकती हैं, और कड़ी मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम न मिलने से मन उदास रह सकता है। हालांकि, न्याय से जुड़े मामलों में आपका पक्ष मजबूत रहेगा।
आपके मन के अनुकूल कार्य न होने से क्रोध बढ़ेगा वाहन मशीनरी खरीदने के योग बन रहे हैं। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने का समय है। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी
अपने बलबूते पर मान सम्मान हासिल करेंगे सामाजिक आयोजनों में विशेष भूमिका रहेगी। दुकान मकान पर खर्च होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई चौंकाने वाली खबर मील सकती है।
आज अपने विनम्र और सौम्य व्यवहार से आप लोगों का दिल जीत लेंगे। भाइयों के साथ संबंध और भी प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे, और आवास या निवास से जुड़ी किसी समस्या का समाधान निकल सकता है।
नया घर लेने के योग बन रहे हैं। अपना पुराण निवास भी बदल सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से रुके कार्य पूरे होंगे। नौकरी में मन चाहा पद मिलने से खुश रहेंगे। पिता से संबंध मधुर होंगे वैवाहिक जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे।
आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी दोस्तों का सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। लंबे समय से चल रहे विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
मानसिक तनाव के कारण क्रोध की प्रवृत्ति बढ़ सकती है, और परिस्थितियाँ उम्मीद के विपरीत जाने से निराशा महसूस हो सकती है। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिलेंगे। भक्ति और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, हालांकि जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में रुकावटें बनी रह सकती हैं।
आपकी पुरानी आदतों के कारण लोग आप से दूरियां बना सकते हैं। सामाजिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान के जीवन में चल रहे विवादों से दुखी रहेंगे मोज मस्ती के कार्यों पर खर्च होगा
परिवार में मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी संतान के विवाह में आ रही परेशानी दूर होगी। धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
पं चंदनश्यामनारायण व्यास, उज्जैन
Updated on:
12 Mar 2025 06:15 pm
Published on:
12 Mar 2025 05:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
