
Aaj Ka Rashifal 14 March 2025
Aaj Ka Rashifal 14 March 2025 :पं. चंदन श्याम नारायण व्यास ने 14 मार्च शुक्रवार के राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए भविष्यफल बताया है। सिद्धि योग मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशियों के लिए आज का दिन विशेष लाभदायक बनाएगा। वृषभ राशि को मांगलिक आयोजनों में शामिल और आर्थिक समृद्धि के संकेत हैं। वहीं मिथुन राशि को फिजूल खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह है। कर्क को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। जानिए सभी राशियों का राशिफल।
व्यापार में नई योजनाएं फलीभूत हो सकती हैं । मेहमानों का आगमन होगा व्यक्तिगत कार्यों के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। परिवार जनों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।
मांगलिक आयोजनों में शामिल होंगे। नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने की संभावना बन रही है। आर्थिक समृद्धि के प्रबल योग बन रहें हैं।
फिजूल खर्ची पर नियंत्रण रखें। संतान के व्यवहार से मन ना खुश रहेगा । आज परिवार जनों का सहयोग मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। मकान दुकान बदलने का योग है।
जिसे आप पसंद कर रहे है वो आपका जीवन बनेगा जिसके कारण प्रसन्नता रहेगी। घर परिवार के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के व्यवहार मन खराब हो सकता है नाराजगी बढ़ेगी ।
आज आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। सामाजिक लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। किसी धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक चर्चा सफल होगी। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।
पारिवारिक और निजी जिम्मेदारियां को निभाएंगे। आध्यात्मिक को धार्मिक कार्यों में समय व्यतीत होगा। मन की बात किसी से कहने का अवसर मिलेगा। कीमती उपहार मिल सकता हैं।
अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ के प्रबल आसार बन रहे हैं। संतान के करियर में आ रही परेशानी दूर होगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय शुभ है।
आज का दिन शुभ रहेग। आर्थिक समृद्धि होगी। नौकरी में मनचाहा पद मिलने से खुश रहेंगे अधिकारियों से व्यवहार दुरुस्त होंगे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और कार्य पूरे होंगे।
आकस्मिक किसी बड़े खर्च की आशंका है। स्वास्थ्य में कमी आएगी संतान के व्यवहार से नाराज रहेंगे। नौकरी में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। वैवाहिक चर्चाएं सफल होगी।
जमीन से जुड़े सौदे निरस्त होंगे। आज आर्थिक हानि हो सकती है. आलस की अधिकता के कारण कार्यलंबित होंगे। क्रोध पर काबू रखें । कोर्ट कचहरी के कार्यों में धन लगेगा।
आज आप अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत लेंगे। भाइयों के साथ व्यवहार सुधरेंगे। निजी जीवन में दूसरों का प्रवेश न होने दें। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
नौकरी में चल रहे विवाद बढ़ सकते हैं अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें जरूरत होने पर ही बोले। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों की प्राप्ति होगी।
जयोतिष पं चंदन श्याम नारायण व्यास, उज्जैन
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
13 Mar 2025, 8:01 PM IST
Published on:
13 Mar 2025, 4:49 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष




