1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aaj Ka Rashifal: आज इनके लिए लाभ ही लाभ, पढ़ें सोमवार राशिफल

Aaj Ka Rashifal: सोमवार का दिन (Monday Rashifal ) आपके लिए कैसा रहेगा, आप यह सोच रहे हैं तो आपके सवाल का जवाब है आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में। यह दैनिक राशिफल (Daily Rashifal in hindi) हम आपके लिए लाएं हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर, जिससे आप पहले ही जान सकते हैं कैसा रह सकता है आपका दिन(Aaj Ka Rashifal)।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Feb 2023, 5:29 PM IST

bhavishyavani.jpg

दैनिक राशिफल

मेष: आज का राशिफल 27 फरवरी के अनुसार आज के दिन मेष राशि के जातक के लिए कार्य की अधिकता रहेगी। इससे उसका निजी जीवन प्रभावित होगा। आपको कार्यस्थल पर विवादों से बचने की जरूरत है, अपने अधिकारों का ग़लत प्रयोग कर रहे हैं तो संभल जाइये। हालांकि इस दिन आपको आर्थिक लाभ होगा, जमीन जायदाद से सम्बंधित कार्य पूरे होंगे।

वृषभः आज का राशिफल 27 फरवरी के अनुसार आप की कार्यशैली में आज के दिन बदलाव हो सकता है। परिवार में अपनों से मनमुटाव बना रहेगा, यात्रा का योग बन रहा है। वृषभ राशि के जातकों के लिए भी आर्थिक लाभ संभव है। आज के दिन सुख सुविधा के साधनों पर खर्च होगा, नौकरी में बदलाव की सम्भावना बन रही है।

मिथुनः इस राशि के जातक को बातें बनाना बंद करने की जरूरत है और ईमानदारी से अपने काम पर ध्यान देने का वक्त है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास का कहना है कि ग्रहों की स्थितियां इशारा कर रहीं हैं कि आप खुद से झूठ बोल रहे हैं, अपने कर्तव्य का ईमानदारी से पालन करें। आर्थिक मदद मिलने से कार्य पूरे होंगे, प्रेम प्रसंग में सफल होंगे।

ये भी पढ़ेंः Holika Dahan 2023: होली दहन मुहूर्त पर असमंजस, जानें रात में जलेगी होली या सुबह

कर्कः कर्क राशिफल के अनुसार आपको अपने करियर के प्रति ध्यान देने की जरूरत है। सरकारी नौकरी के अवसर मिलेंगे, दूसरों के बहकावे में आ कर अपने निर्णय न बदलें। खानपान पर विशेष ध्यान दें, आज के दिन व्यापार मध्यम रहेगा।

सिंहः इस राशि के जातक के लिए 27 फरवरी सोमवार का दिन मिलाजुला है। इस दिन आपकी बुरी आदतों के कारण परिवार में कलह हो सकता है। इसलिए समय रहते स्वयं को सुधारने की जरूरत है अन्यथा बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। सोमवार राशिफल के अनुसार आज नौकरी में पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, सोमवार को आर्थिक लाभ हो सकता है।


कन्याः कन्या राशिफल के अनुसार आपको कार्य को समय पर करना सीखने की जरूरत है, दूसरों की देखा देखी न करें। अनजाने में हुई गलती से दुखी रहेंगे, पिता के साथ समय बीतेगा। सोमवार को कन्या राशि के जातकों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं जो शुभ रहेगी। आज कोई विशेष कार्य होने वाला है।