1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 26 May: वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को रविवार को लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 26 May 2024: 26 मई रविवार को एकदंत संकष्टी चतुर्थी है। दैनिक राशिफल संकेत करता है कि वृषभ, कर्क समेत 7 राशियों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, करियर में तरक्की होगी। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में मेष से मीन तक के लोग जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Sunday)

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 26 May 2024

आज का राशिफल रविवार 26 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Aries)

मेष राशि वाले सोचते कुछ हैं, होता कुछ है। रविवार को मेष राशि वालों का जीवनसाथी की लापरवाही से बड़ा नुकसान हो सकता है। बिना योजना बनाएं लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। खर्च बढ़ेंगे।

आज का राशिफल वृषभ राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Taurus)

आपकी मेहनत और व्यवहार कुशलता से यश और लाभ में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव से शत्रु शांत होंगे। पारिवारिक शांति, सुख-चैन रहेगा। निजी संबंधों में मधुरता आएगी।

आज का राशिफल मिथुन राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Gemini)

रविवार 26 मई को मिथुन राशि वालों की लंबे समय से चली आ रही चिंता दूर होगी। सफलता से यश में वृद्धि होगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। भय बना रहेगा। संतान के व्यवहार से नाखुश होंगे।

ये भी पढ़ेंःLucky Girl Rashi: इन 5 राशियों की लड़कियां होती हैं लकी चार्म, पिता पति और करीबी के लिए लाती हैं सुख समृद्धि

आज का राशिफल कर्क राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Cancer)

सोचने समझने की शक्ति में कमी आएगी। माता-पिता के साथ समय बीतेगा। धनलाभ के शुभ अवसर बनेंगे। विवादों में कमी होगी। विरोधी काम बिगाड़ सकते हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Leo)

सिंह राशि वालों के परिवार में बुजुर्गो का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। आपके कार्यस्थल पर विवादों को बढ़ावा मिलेगा, संयम से काम लें। लाभ की स्थिति बनेगी, आज मौन ही लाभदायक होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Virgo)

समय के उतार चढ़ाव से निराश होंगे। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है, आज पुराने रोग उभर सकते हैं। दिनचर्या नियमित बनाए रखने से लाभ होगा। धैर्य आवश्यक है।

ये भी पढ़ेंःBudh Gochar: 31 मई को शुक्र की राशि में बुध करेंगे प्रवेश, इन राशियों को स्वास्थ्य को लेकर रहना होगा सतर्क

आज का राशिफल तुला राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Libra)

आपकी लोकप्रियता से शत्रु परास्त होंगे। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी, मान-प्रतिष्ठा और लाभ के योग मजबूत होंगे। वाहन खरीदने के लिए समय उलयुक्त है। सम्पत्ति के विवाद समाप्त होंगे।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Scorpio)

अपने आहार व्यवहार में तालमेल बनाएं रखें। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। रविवार को वृश्चिक राशि वालों को लाभ होगा। परिवार में शांति बनाए रखेंगे। उदर रोग से पीड़ित रहेंगे। दिन मध्यम है।

आज का राशिफल धनु राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Sagittarius)

धनु राशि वालों को 26 मई को समय की अनुकूलता का आभास होगा। लंबे समय से अटके मामलों में आज गति आएगी। व्यापारिक व्यस्तता बढ़ेगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। खर्च बढ़ेंगे। यात्रा के योग टालें तो बेहतर है।

ये भी पढ़ेंःसाल में दो बार क्यों मनाई जाती है शनि जयंती और हनुमान जन्मोत्सव, जानें वजह

आज का राशिफल मकर राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Capricorn)

आज स्त्री पक्ष से लाभ के योग बनेंगे। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। सोच के परे काम हो रहे हैं। लाभ से हानि का अनुपात कम होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। करियर में बदलाव आएगा।

आज का राशिफल कुंभ राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Aquarius)

कुंभ राशि वालों की रविवार को किसी दूर के मित्र से मुलाकात हो सकती है। नए अनुबंध फायदेमंद साबित होंगे। आज धन लाभ होगा। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी।

ये भी पढ़ेंःSaptahik Rashifal (26 May to 1 June): 4 राशियों को मिलेगी करियर में तरक्की, घर आएंगी खुशियां, साप्ताहिक राशिफल में जानें तुला से मीन तक का भविष्य

आज का राशिफल मीन राशि 26 मई 2024 (Daily Horoscope Pisces)

समय की अनुकूलता का आभास होगा। व्यापर बदलने की जल्दबाजी न करें। खर्च की जगह लाभ होगा। निराशा कम होगी। स्वास्थ्य ठीक रहने के आसार हैं।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope (26 May to 1June): नए सप्ताह में 5 राशियों को धन लाभ और नौकरी में तरक्की, साप्ताहिक राशिफल में मेष से कन्या तक जानें अपना भविष्य