
आज का राशिफल गुरुवार 8 अगस्त 2024
Aaj Ka Rashifal 8 August 2024: गुरुवार 8 अगस्त को भाग्य साथ देगा या नहीं, आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी, करियर में मुश्किल आएगी या सफलता कदम चूमेगी। सभी सवालों के जवाब के लिए पढ़ें गुरुवार राशिफल ...
आज का राशिफल मेष राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को मेष राशि वालों के सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नौकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म के काम में आगे रहेंगे।
आज का राशिफल वृषभ राशि 8 अगस्त के अनुसार नये वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। पारिवारिक कार्यक्रमों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।
आज का राशिफल मिथुन राशि 8 अगस्त के अनुसार मिथुन राशि वालों को अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन संभव है।
आज का राशिफल कर्क राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को कर्क राशि वालों को प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग संभव है।
आज का राशिफल सिंह राशि 8 अगस्त के अनुसार अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गों का साथ मिलेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी और पिकनिक का आनंद मिलेगा।
आज का राशिफल कन्या राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट और चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।
आज का राशिफल तुला राशि 8 अगस्त के अनुसार विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।
आज का राशिफल वृश्चिक राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत देकर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।
आज का राशिफल धनु राशि 8 अगस्त के अनुसार गुरुवार को नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड़ सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।
आज का राशिफल मकर राशि 8 अगस्त के अनुसार समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर दें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।
आज का राशिफल कुंभ राशि 8 अगस्त के अनुसार अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें, उस पर कायम रहें। संतान से मनभेद होगा। रूका हुआ धन मिलने की संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।
आज का राशिफल मीन राशि 8 अगस्त के अनुसार अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी और यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।
Updated on:
07 Aug 2024 08:25 pm
Published on:
07 Aug 2024 08:24 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
