
Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: आज का राशिफल रविवार 8 जून 2025 (Photo Credit: Patrika design)
Aaj Ka Rashifal 8 June 2025: रविवार को आर्थिक स्थिति, कारोबार, नौकरी, सेहत कैसा रहेगा, इन सवालों के जवाब चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल (Daily Horoscope Today), क्या है लकी नंबर, लकी कलर और उपाय ..
पॉजीटिवः मेष राशि के लोगों के लिए आज ग्रहों की स्थिति बहुत ही लाभकारी साबित होगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी और आज आप कोई नई संपत्ति खरीदने में भी सफल हो सकते हैं। आज आपमें आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है। आज आप जो भी काम करेंगे उसमें आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे काम बनते चले जाएंगे।
निगेटिवः अपनी जिम्मेदारियों से मुंह ना मोड़ें, हर किसी को अपना दुख ना बताएं वर्ना लोग आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं।
लवलाइफः दांपत्य जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम भरा समय रहेगा। आज आपको पारिवारिक जीवन से सुख मिलेगा। बार-बार भूलने की आदत से परेशान रहेंगे।
सेहतः सेहत को बेहतर बनाने के लिए आज आप सेहत से जुड़ी कोई नई आदत अपना सकते हैं। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
उपायः हनुमान जी की पूजा करें।
लकी नंबरः 1, 8
लकी कलरः लाल
पॉजीटिवः व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आपका कुछ निवेश व्यापार से जुड़ा भी हो सकता है, जिसका लाभ आपको आने वाले समय में मिलेगा।
निगेटिवः अपने काम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, कार्यस्थल पर कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। वाहन पर खर्च अधिक होगा। वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चों में वृद्धि कराने वाला रहेगा। आज कुछ बेवजह के खर्चे हो सकते हैं।
लवलाइफः वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है, इस पर ज्यादा ध्यान दें। आज वैवाहिक लोगों के जीवन में तनाव रह सकता है। आपको सलाह है कि आज अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान दें। सुख साधनों की पूर्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी
सेहतः मानसिक रूप से आप कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस वजह से आप कुछ चिड़चिड़े भी हो सकते हैं।
उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
पॉजीटिवः मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बजट के मामले में काफी अच्छा साबित होगा। आज आपके खर्चों में कमी आएगी और आपकी आय अच्छी रहेगा। दरअसल, आज आय के मामले में आज पूर्व में किए गए प्रयास सफल होंगे। अगर आपने कहीं निवेश किया था तो आज अच्छा रिटर्न मिल सकता है और अगर आपने किसी को अपना पैसा उधार दिया था तो आज वह पैसा वापस मिल सकता है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
निगेटिवः अपने विचारों पर अंकुश रखें जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करें, अनजान भय बना रहेगा।
लवलाइफः प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांस और बढ़ेगा, लेकिन कुछ तीखी नोकझोंक भी हो सकती है। फिर भी आप प्रसन्न रहेंगे। किसी की याद में समय व्यतीत होगा मन में बहुत कुछ कहने को है पर कह नहीं पाएंगे। संतान द्वारा कोई विशेष कार्य किया जाएगा।
सेहतः सेहत से समझौता करने से बचें और अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें।
उपायः गणेश जी के मंदिर में पूजा कर दूर्वा चढ़ाएं।
लकी नंबरः 3,6
लकी कलरः पीला
ये भी पढ़ेंः
पॉजीटिवः कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन उनके पक्ष में रहने वाला है। इसी के साथ आज आप अपने काम में काफी मजबूत रहने वाले हैं। आज नौकरीपेशा लोगों को कोई नया काम सौंपा जा सकता है।
हालांकि, आप इस काम को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। जिससे आपको तारीफ भी मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। मनचाही नौकरी मिलेगी।
निगेटिवः व्यापार के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है, इसलिए बिना समझे निवेश करने से बचें। मनोरंजन के साधनों को क्रय करने में धन लगेगा।
लवलाइफः पारिवारिक जीवन में आज का दिन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ-साथ आपके परिवार के सदस्य भी आपके सहयोग में नजर आएंगे। लव रिलेशन में मौजूद लोगों को किसी बात को लेकर चिंता रह सकती है।
उपायः भगवान शिव का दुग्धाभिषेक करें
लकी नंबरः 4
लकी कलरः दूधिया
पॉजीटिवः सिंह राशि के लोगों के लिए ग्रहों की चाल के अनुसार, आज का दिन भाग्य का साथ दिलाने वाला रहेगा। आज घर में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। दोपहर के बाद आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भौतिक भोग-विलास का भरपूर आनंद लेंगे। व्यवसाय में सहयोगियों का साथ मिलेगा।
आज आप कम मेहनत में भी अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं और जिन योजनाओं में आपने निवेश किया था वो आज आपको मुनाफा दे सकती हैं। आर्थिक रूप से आज का दिन काफी मजबूत रहेगा। विदेश जाने के योग बन सकते हैं या किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना साकार हो सकती है। आपका भाग्य भी प्रबल रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है।
आभूषण और उपहारों की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय उपयुक्त और पदोन्नति वाला है। व्यवसाय में पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। नये प्रकल्पों की शुरुआत कर सकते हैं।
निगेटिवः आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, किंतु अहंकार का प्रदर्शन करने से बचें। वाहन में कुछ तकनीकी समस्या हो सकती है।
लवलाइफः आप परिवार के लिए कुछ नया खरीद सकते हैं। विवाह प्रस्ताव आने से मन प्रफुल्लित होगा। परिवार का माहौल अनुकूल बना रहेगा।
ये भी पढ़ेंः
सेहतः सामान्य रहेगी।
उपायः श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
लकी नंबरः 5
लकी कलरः सुनहरा
पॉजीटिवः गुप्त स्रोतों से धन आ सकता है।संतान की उन्नति संभव है। आज आपको बड़े और प्रभावशाली लोगों से मिलना पड़ सकता है। भविष्य को ध्यान में रखते हुए नए कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है। आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।
निगेटिवः किसी से कड़वा न बोलें, बहुत सोच समझ कर बात करें। कन्या राशि के लोगों को रविवार को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। परिजनों की करतूत से परेशान रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग न मिलने से चिंतित रहेंगे। नौकरी में अधिकारियों से तालमेल स्थापित ना होने से तनाव बढ़ेगा।
बड़बोलेपन वाले व्यवहार से बचें। महिलाओं को अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी अनचाही यात्राएं करनी पड़ सकती है। नये व्यवसाय में धन निवेश करते समय उसकी पूरी जानकारी ले लें। इस दौरान बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। अग्नि के प्रयोग को लेकर सावधानी रखें।
सेहतः रविवार को कन्या राशि वालों की सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। मौसम के बदलते अंदाज के कारण आप बीमार पड़ सकते है। इसके अलावा आज तेज मसालों वाला खाना खाने से आपकी सेहत और आपके पेट को नुकसान पहुंच सकता है और ब्लड इंफेक्शन हो सकता है। नियमित सतर्कता का ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या जीवनसाथी को परेशान कर सकती है।
उपायः गणेश चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 3,8
लकी कलरः हरा
पॉजीटिवःसितारों की चाल बता रही है कि आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी नए व्यक्ति से हो सकती है। पार्टनरशिप में व्यापार करने वाले पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आएंगे और आज के दिन आपको व्यापार में मुनाफा भी होगा।
सामाजिक तौर पर आपको अच्छा सम्मान मिल सकता है और अगर आप नौकरीपेशा भी हैं (Aaj Ka Rashifal 8 June) तो आज प्रमोशन से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नए कारोबारी अनुबंध होंगे जो आपके लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। आय के नये स्रोत बन सकते हैं। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज की व्यवस्था सुगमता से होगी।
भूमि से संबंधित निवेश शुभ रहेंगे। साझेदारी करने में विचार करें। आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहने वाली है। नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। व्यवसाय में जो लंबे समय से धीमापन था उसमें तेजी होगी।
निगेटिवः प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है।
फैमिली लाइफः गृहस्थ जीवन में सामंजस्य रहेगा और एक दूसरे के प्रति अपनेपन की भावना बढ़ेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे दिन बेहतर बनेगा। आज काफी रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके कार्य व्यवहार की प्रशंसा होगी।
सेहतः पेट से संबंधित पीड़ा संभव है।
उपायः दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 2,7
लकी कलरः सफेद
पॉजीटिवः आपकी निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी। तकनीक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये यह गोचर बहुत शुभ रहेगा। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल रहेगा। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे, दोस्तों की मदद से रूके कार्य पूरे होंगे। प्रशासनिक विभाग से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सुखद सिद्ध होंगे।
निगेटिवः वृश्चिक राशि के लोगों के लिए ग्रहों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज कोई भी बड़ा निवेश न करें, क्योंकि ऐसा करने से आपको हानि हो सकती है। संतान के विवाह में आ रही बाधा तनाव बढ़ा सकती है (Aaj Ka Rashifal 8 June Scorpio) । महत्वपूर्ण कार्यों को एक-दो दिन के लिए टालना हितकर होगा। आज आपके ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी। एक ही काम को बार-बार करना पड़ सकता है। महिलाओं को अपनी सुरक्षा को लेकर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा।
फैमिली लाइफः आज आपको पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप अपने साहस के बल पर चुनौतियों का सामना करेंगे और उन पर विजय प्राप्त करेंगे। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी।
सेहतः सेहत को लेकर परेशानियां दूर होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भरा रवैया आपको बीमार बना सकता है। आपको चोट आदि लगने की आशंका है, आज वाहन का प्रयोग संभलकर करें। पेट में जलन जैसी समस्या हो सकती है।
उपायः हनुमान चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 1,8
लकी कलरः लाल
पॉजीटिवः धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। आज आप धन प्राप्ति में सफल रहेंगे, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आएगी। नौकरी में मनचाही पदोन्नति से प्रसन्न रहेंगे। मित्रों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर तनाव दूर होगा। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर लेंगे। उच्च अधिकारियों से आपको शाबाशी मिल सकती है। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बन सकती है। सभी कार्यों में प्रगति होगी।
व्यापार में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में हो सकते हैं। विरोधियों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। छात्र पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
निगेटिवः आज नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। क्योंकि आज आपके साथ कुछ गलत हो सकता (Aaj Ka Rashifal 8 June Dhanu Rashi) है। परिजनों द्वारा आपकी निंदा की जाएगी। कानूनी मामलों को लेकर सावधान रहें।
लवलाइफः धनु राशि के जो लोग लव रिलेशन में हैं उनके लिए उनके लिए दिन काफी खुशनुमा रहने वाला है। आज आप आपको अपने पार्टनर से सारी बातें कह देने का मन करेगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से भेंट होगी। बहनों से संबंध मधुर होंगे, प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी।
सेहतः स्वास्थ्य आपका साथ देगा। लेकिन पिता की सेहत का ध्यान रखें।
उपायः भगवान विष्णु की पूजा करें।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला
पॉजीटिवः नौकरीपेशा लोगों को विदेशी संस्थान से जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने में अतिरिक्त धन खर्च हो सकता है। भोग-विलास में आप अत्यंत रूचि ले सकते हैं। आप लोगों की समस्याओं को दूर करने को लेकर भी काफी सक्रिय रहेंगे।
सितारों की चाल बता रही है कि आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए खुशियां लेकर आएगा। काम के सिलसिले में आज आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपके बॉस भी आपसे प्रभावित (Aaj Ka Rashifal 8 June Makar Rashi) होंगे और आपके प्रभाव में रहेंगे यानी आज का दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। किसी उच्च अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। पूर्व में किए निवेश से लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।
निगेटिवः यदि किसी से आपने उधार लिया है तो आपको उसे भी लौटाना पड़ेगा।। सम्पत्ति विवाद में तकनीकी उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठ लोगों से बहसबाजी करने से बचें। विवादों से बचने की आवश्यकता है। भाई बंधुओं को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।
फैमिली लाइफः आज आपका पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहने वाला है। आप कार खरीदने या घर खरीदने की योजना बनाएंगे और परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा भी करेंगे। अगर यह पहले से ही फाइनल हो चुका है तो आज आपको इसकी चाबी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में ही कुछ तनाव हो सकता है क्योंकि जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकता है। पारिवारिक सुख समृद्धि बनी रहेगी।
सेहतः सेहत अच्छी रहेगी। लेकिन पेट में एसिडिटी और जलन की शिकायत हो सकती है।
उपायः शिवजी की उपासना करें।
लकी नंबरः 10,11
लकी कलरः आसमानी।
पॉजीटिवः कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन काफी अनुकूल रहने दिखाई दे रहा है। आज आप मुनाफा कमाने के लिए अपने प्रयास तेज करेंगे, जिसका फल भी आपको मिलेगा। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। (Aaj Ka Rashifal 8 June Kumbh Rashi) वहां काम करने वाले लोग भी पूरी तरह से आपके पक्ष में खड़े नजर आएंगे, जिससे कार्य क्षेत्र में आपको अच्छा सम्मान मिलेगा। कहीं से धन प्राप्ति की शुभ सूचना भी मिलेगी।
परिवार में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कमीशन से जुड़े कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में धन खर्च करेंगे। कार्यक्षेत्र में शानदार परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा।
कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अवार्ड प्राप्त हो सकता है। विरोधियों के बीच आपका प्रभाव बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे।
निगेटिवः आज आपको थोड़ा बहुत खर्च भी करना होगा। लेकिन, इनकी वजह से आपको कोई चिंता नहीं होगी। आप कितना भी परिश्रम कर लें, परिजन आपकी कभी तारीफ नहीं करेंगे। मन दुखी ना करें अपने समय का इंतजार करें।
फैमिली लाइफः आज आप अपने भाई-बहनों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता से संबंध कमजोर होंगे, भाइयों द्वारा धोखा मिलने से दुखी रहेंगे। दांपत्य संबंधों में परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत कुछ खराब होने की आशंका है।
सेहतः सेहत अच्छी रहने से कार्य में सफलता मिलेगी।
उपायः शिवजी का रुद्राभिषेक करें या शिव चालीसा का पाठ करें।
लकी नंबरः 10,11
लकी कलरः आसमानी
पॉजीटिवः मीन राशि के लोगों के लिए आज के दिन ग्रहों की स्थिति पक्ष में रहने वाली है। आज आपको धन लाभ की संभावना है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। आपका भाग्य प्रबल रहेगा, जिससे गुप्त धन मिलने के (Aaj Ka Rashifal 8 June Meen Rashi) योग बनेंगे या आपका खोया हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थितियां अनुकूल रहेंगी और आप खुद को काफी अच्छी स्थिति में देखेंगे। व्यवसाय में नई तकनीक लाभकारी साबित होगी।
आपके जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। मन का अज्ञात भय दूर होगा। आपकी कोई मनोकामना दूर होगी। कानूनी मामलों का परिणाम आपके पक्ष में होने से आप प्रसन्न होंगे। आय के नये स्रोत खुल सकते हैं।
निगेटिवः आपसी मनमुटाव बड़ा रूप ले सकता है, पारिवारिक कलह के कारण परेशान रहेंगे। नया कार्य शुरू करने में जल्दबाजी न करें। बीमारियों पर धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी के कारण मूड खराब हो सकता है। कारोबारी गतिविधियों में परिश्रम के बाद भी सफलता इच्छानुसार नहीं मिलेगी। आपको पर्याप्त मात्रा में आराम करना चाहिए। आडंबर और दिखावे के कारण मन में कुंठा पनप सकती है।
फैमिली लाइफः परिवार में किसी बात को लेकर गहरी चर्चा भी होगी, जिसमें कुछ तीखी बहस हो (Aaj Ka Rashifal 8 June Meen Rashi Love Life) सकती है। प्रेम प्रसंग के चलते महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा।
सेहतः रविवार को मीन राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जल का सेवन पर्याप्त मात्रा में करें।
उपायः ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।
लकी नंबरः 9,12
लकी कलरः पीला
संबंधित विषय:
Updated on:
08 Jun 2025 05:07 am
Published on:
08 Jun 2025 05:05 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
