7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal Budget Day : मेष, कन्या समेत 4 राशियों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 1 February : शनिवार का दिन बेहद खास है, इस दिन केंद्रीय बजट 2025 पेश हो रहा है। बजट डे 2025 पर सितारे किन राशि के लोगों को खुशियों की सौगात देने जा रहे हैं, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल बजट डे 1 फरवरी 2025 (Aaj Ka Rashifal Union Budget 2025)

5 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Jan 31, 2025

Aaj Ka Rashifal Union Budget 2025 Day

Aaj Ka Rashifal Union Budget 2025 Day 1 February: आज का राशिफल यूनियन बजट 2025 शनिवार 1 फरवरी

Daily Horoscope Saturday: दैनिक राशिफल शनिवार का संकेत है कि बजट 2025 के दिन 1 फरवरी को 4 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण से आप भी जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

Aaj Ka Rashifal Union Budget 2025 Day: आज का राशिफल 1 फरवरी के अनुसार शनिवार को मेष राशि वालों के धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लेने पड़ सकते हैं। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं, आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi Budget Day )

आज का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार 1 फरवरी को लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi Budget Day)

आज का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 1 फरवरी को कार्यक्षमता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना हैं। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी होगी।

ये भी पढ़ेंः Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी कब है, 2 या 3 फरवरी, 4 पुरोहितों से जानिए महाकुंभ स्नान, पूजा का शुभ मुहूर्त

आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दैनिक राशिफल कर्क राशि के अनुसार क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे है। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

Aaj Ka Rashifal Union Budget 2025 Day: दैनिक राशिफल 1 फरवरी शनिवार के अनुसार आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा, मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं। सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

दैनिक राशिफल कन्या राशि 1 फरवरी के अनुसार जो करना चाहिए वो करिए, फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पुराने निवेश से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंःShani Pada Gochar: वसंत पंचमी पर शनि देव बदलेंगे नक्षत्र का पाया, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, खूब मिलेगी धन दौलत

आज का राशिफल तुला राशि (Budget Day Rashifal Tula Rashi)

शनिवार राशिफल तुला के अनुसार अपना जीवन जीने के केवल दो ही तरीके हैं, पहला यह मानना कि कोई चमत्कार नहीं होता है। दूसरा यह है कि हर वस्तु एक चमत्कार है, कर्म करें और अपने आपको कर्म को समर्पित कर दें। आर्थिक लाभ संभव है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Budget Day Rashifal Vrishchik Rashi)

Aaj Ka Rashifal Union Budget 2025 Day: शनिवार राशिफल वृश्चिक राशि 1 फरवरी के अनुसार संतान के विवाह मामलों में जल्दबाजी न करें, गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी और आग आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बनेगी।

आज का राशिफल धनु राशि (Budget Day Rashifal Dhanu Rashi)

शनिवार राशिफल धनु राशि के अनुसार 1 फरवरी को जीवन साथी के साथ विवाद संभव है। गृहस्थी के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनीतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

ये भी पढ़ेंः

Masik Rashifal 2025 February: तुला, मकर समेत इन राशियों के लिए गुडलक लिए हुए है फरवरी, मासिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल मकर राशि (Daily Horoscope Saturday Capricorn)

मकर राशिफल 1 फरवरी के अनुसार संतान की जरूरत पूरी करना अच्छी बात है पर उनकी जिद जायज हो । आपकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर है। इसीलिए आप पिछड़ रहे हैं। अस्वस्थता रह सकती है, संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Daily Horoscope Saturday Aquarius)

कुंभ राशिफल 1 फरवरी के अनुसार दूसरों की मजबूरी को समझें और सहयोग करें। क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः

February Monthly Horoscope: मिथुन और सिंह की चमकेगी किस्मत, फरवरी राशिफल में जानें अगले 28 दिन का हाल

आज का राशिफल मीन राशि (Daily Horoscope Saturday Pisces)

मीन राशिफल 1 फरवरी के अनुसार मीन राशि वालों को कोई चौंकाने वाला समाचार मिल सकता है। मनचाही नौकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। पहनावे में गुलाबी रंग का प्रयोग ज्यादा करें, काम बनेंगे।

#BGT2025में अब तक