scriptरविवार, 19 अप्रैल 2020 को बन रहा है ये बड़ा योग, जानिये क्या होगा खास | big good yog in jyotish on 19 April 2020 for all of you | Patrika News

रविवार, 19 अप्रैल 2020 को बन रहा है ये बड़ा योग, जानिये क्या होगा खास

locationभोपालPublished: Apr 16, 2020 12:34:43 pm

त्रिपुष्कर योग और क्यों माना जाता है इतना शुभ…

tripushkar_yog: big good yog in jyotish on 19 April 2020

big good yog in jyotish on 19 April 2020

पंचांग से तिथि, वार, नक्षत्र, योग, करण के आधार पर ज्योतिष शास्त्र में मुहूर्तों का निर्धारण किया जाता है। जिन मुहूर्तों में शुभ कार्य किए जाते हैं उन्हें शुभ मुहूर्त या योग कहते हैं।

इनमें सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, गुरु पुष्य योग, रवि पुष्य योग, पुष्कर योग, अमृत सिद्धि योग, राज योग, द्विपुष्कर और त्रिपुष्कर यह कुछ शुभ योगों के नाम हैं।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार ज्योतिष में कई तरह के योग होते हैं जिनका अच्छा या बुरा प्रभाव लोगों पर पड़ता है। इनमें से कुछ योग शुभ माने जाते हैं तो कुछ अशुभ।ऐसा ही एक महत्वपूर्ण योग 19 अप्रैल 2020,रविवार को बनने जा रहा है। यह योग 19 अप्रैल को 04:25 से 24:43 बजे तक रहेगा। इस योग का नाम है त्रिपुष्कर योग…

MUST READ : दुनिया का एकलौता शहर – जहां है अष्ट भैरवों का निवास, नौ देवियों रखती हैं इन पर नजर

budh_effects.jpg

त्रिपुष्कर योग क्या है?
ज्योतिष में त्रिपुष्कर योग को काफी शुभ योग माना गया है। कहा जाता है कि इस दौरान किये गये कार्यों में इंसान को सफलता प्राप्त होती है। तीन ग्रहों के मिलने से यह योग बनता हैं और खासकर शनिवार और रविवार के दिन आने वाले इस योग से जबरदस्त फायदा हो सकता है।

मंगल, शनि और रवि इनमें से किसी भी दिन आने वाली द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि को त्रिपुष्कर योग कहते हैं। इस योग में धन लाभ होने से तिगुना फायदा मिलता है। यह भी माना जाता है कि इस दौरान किए गए शुभ कार्यों को जीवन में तीन बार करने का मौका मिलता है। मकान, वाहन, आभूषण या कोई कीमती वस्तु बनाने के लिए यह योग शुभ होता है।

MUST READ : वैशाख अमावस्या – लॉकडाउन के बीच ऐसे पाएं इस अमावस्या का पूर्ण फल

amavasya01.jpg

क्या न करें don’t do
पं. शर्मा के अनुसार इस योग के समय किसी भी काम को करते समय सावधानी रखनी चाहिए। क्योंकि इस समय किये गये कामों का फल तिगुना मिलता है इसलिए इस दौरान कर्ज लेने से बचना चाहिए। साथ ही वस्तुओं को विक्रय यानी बेचने से बचें। किसी कीमती वस्तु का खोना इस दौरान अशुभ माना गया है।

ये करें Do it …
तिगुना लाभ मिलने वाले इस योग के दौरान धन संबंधी शुभ काम करने चाहिए। पूजा-पाठ करना और धार्मिक यात्राएं करना भी काफी शुभ हो सकता है। कीमती वस्तु जैसे सोना या चांदी की खरीदारी की जा सकती हैं।

इस योग के दौरान जमा किया हुआ पैसा आपके लिए फलदायी साबित हो सकता है जिससे भविष्य में आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। आप इस शुभ समय में अपने लिए जमीन जायदाद खरीद सकते हैं इससे आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होने के आसार होते हैं। साथ ही व्यापार से जुड़े बड़े सौदे करने के लिए यह समय उचित होता है।

MUST READ : इन राशिवालों की अप्रैल के बाद से चमकने वाली है किस्मत

vedic_jyotish.jpg
त्रिपुष्कर योग तिथियां 2020 Tripushkar yog Dates 2020 –

दिनांक : समय (घं. मि.-प्रारंभ काल ) : दिनांक : समय (घं. मि.-समाप्तिकाल)
7 जनवरी : सूर्योदयकाल : 7 जनवरी : 15:24
15 फरवरी : सूर्योदयकाल : 15 फरवरी : 16:30
25 फरवरी : सूर्योदयकाल : 25 फरवरी : 19:10
1 मार्च : 11:16 : 2 मार्च : सूर्योदयकाल
10 मार्च : 19:24 : 10 मार्च : 22:02
19 अप्रैल : 04:25 : 19 अप्रैल : 24:43
25 अप्रैल : सूर्योदयकाल : 25 अप्रैल : 11:52
23 जून : सूर्योदयकाल : 23 जून : 11:20
27 जून : 10:11 : 28 जून : 02:54
16 अगस्त : 07:03 : 16 अगस्त : 13:51
25 अगस्त : सूर्योदयकाल : 25 अगस्त : 22:12
29 अगस्त : 13:03 : 30 अगस्त : 08:22
8 सितंबर : 24:03 : 9 सितंबर : सूर्योदयकाल
18 अक्तूबर : 08:51 : 18 अक्तूबर : 17:28
27 अक्तूबर : 10:47 : 28 अक्तूबर : सूर्योदयकाल
1 नवम्बर : 22:50 : 2 नवम्बर : सूर्योदयकाल
7 नवम्बर : 07:24 : 7 नवम्बर : 08:05
20 दिसंबर : 21:01 : 21 दिसंबर : सूर्योदयकाल
26 दिसंबर : 21:35 : 27 दिसंबर : 04:19
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो