5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Daily Horoscope 20 May: पहले दिन मिथुन, वृश्चिक समेत 3 राशियों को आर्थिक लाभ, आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

Daily Horoscope 20 May 2024: नए सप्ताह के पहले दिन सोमवार 20 मई 2024 को वैशाख शुक्ल द्वादशी है। इस दिन मोहिनी एकादशी का पारण होगा। इस दिन के लिए दैनिक राशिफल सोमवार का संकेत है कि मिथुन, वृश्चिक समेत 3 राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें मेष से मीन तक की राशियों का भविष्य (Aaj Ka Rashifal) ।

4 min read
Google source verification
Daily Horoscope 20 May 2024 monday

आज का राशिफल सोमवार 20 मई 2024

आज का राशिफल मेष राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

सोमवार को मेष राशि वालों की कार्यशैली में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

वृषभ राशि वालों के कई अनुभव सोमवार को काम आने वाले हैं। सोमवार का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शारीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।

आज का राशिफल मिथुन राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

मिथुन राशि वाले 20 मई को परमार्थिक कार्य (धार्मिक कार्य) कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः Weekly Horoscope 19 May to 25 May: इन 4 राशियों के लिए खुशियां ला रहा नया सप्ताह, मिलेगा धन लाभ, खूब तरक्की सुख समृद्धि

आज का राशिफल कर्क राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

दूसरों की निंदा से बचें। आपके व्यवसाय के लिए सोमवार का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)

जो लोग आप की निंदा करते थे, वे आज आप की तारीफ करते नहीं रूकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ घूमने, यात्रा (प्रवास) पर जा सकते हैं। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।

आज का राशिफल कन्या राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)

20 मई को वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।

ये भी पढ़ेंःWeekly Horoscope 19 May to 25 May: नए सप्ताह में 3 राशियों को बड़ा धन लाभ, व्यापार, तरक्की में उन्नति, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

आज का राशिफल तुला राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)

संतान के विवाह के लिए आए प्रस्ताव पर गहन विचार करें, फिर उन्हें जवाब दें। आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौजमस्ती संभव है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा।

ये भी पढ़ेंःJune Rashifal: आपकी राशि कुंभ है तो आपके लिए कैसा रहेगा जून, पढ़ें कुंभ मासिक राशिफल

आज का राशिफल धनु राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)

कारोबार विस्तार के योग हैं, पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चयी नहीं रह पाएंगे। सोमवार 20 मई को कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।

आज का राशिफल मकर राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)

मकर राशि वाले स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें। आज आप के स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओं को समझें, उन्हें खूब स्नेह करें।

आज का राशिफल कुंभ राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)

दूसरों से किसी भी अपने की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर हैं और कमजोर न करें। दिन मध्यम है, अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें। संपत्ति लाभ संभव है।

ये भी पढ़ेंःParan Niyam इस समय नहीं करना चाहिए एकादशी व्रत का पारण, गंवा देंगे व्रत का पूरा फल, बन जाएंगे पाप के भागी

आज का राशिफल मीन राशि 20 मई 2024 (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)

परिवार के लोग आप को गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयो द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारू रूप से चलेंगे।