8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Grah Gochar February 2025: फरवरी में 3 ग्रह 4 बार बदलेंगे चाल, बनेंगे बुधादित्य, त्रिग्रही योग, जानें किसे होगा सबसे अधिक लाभ

Grah Gochar February 2025: हर महीने ग्रह राश परिवर्तन करते हैं। नव वर्ष 2025 के दूसरे महीने में 3 ग्रह 4 बार चाल बदलेंगे। इसका कुछ राशियों को लाभ होगा तो कुछ को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। आइये जानते हैं फरवरी ग्रह गोचर किसे पहुंचाएंगा, सबसे अधिक फायदा ...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Pravin Pandey

Feb 01, 2025

Grah Gochar February 2025

Grah Gochar February 2025: ग्रह गोचर फरवरी 2025

Grah Rashi Parivartan: पंचांग के अनुसार फरवरी में 3 बड़े ग्रह गोचर करेंगे। गुरु बृहस्पति 4 फरवरी को दोपहर 3.09 बजे चाल बदलेंगे और वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। 12 फरवरी को ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।


वहीं 11 फरवरी को दोपहर 12.58 बजे बुध मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करेंगे और एक दिन बाद बुधादित्य योग और त्रिग्रही योग बनाएंगे, जबकि 27 फरवरी को देर रात 11.46 बजे बुध मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जबकि 27 फरवरी को शनिदेव शाम 07.06 बजे अस्त होंगे।


इस समय शुक्र मीन राशि में, देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि, शनि कुंभ में रहेंगे। इसके अलावा राहु और केतु क्रमशः मीन और कन्या में, मंगल कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। आइये जानते हैं किन राशियों को लाभ होगा।


मिथुन राशि

फरवरी में 3 ग्रह 4 बार चाल बदलेंगे। इसका सभी राशि पर असर पड़ेगा, लेकिन मिथुन राशि के लोगों को बड़ा लाभ हो सकता है। इस समय मिथुन राशि वालों की लाइफ पार्टनर से अच्छी बनेगी। परिवार के साथ जातक क्वालिटी टाइम बिता पाएगा। पार्टनर से संबंध मधुर होंगे, मनमुटाव खत्म होगा। इस समय विवाद सुलझ सकते हैं।


मिथुन के जो लोग पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए फरवरी का महीना विशेष रूप से लाभ देने वाला है। इस समय कोई मुनाफे वाली डील पा सकते हैं। रूके हुए काम का विस्तार हो सकेगा। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।


कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए फरवरी में ग्रह गोचर लाभदायक हो सकता है। इस महीने लगभग हर क्षेत्र में कर्क राशि वालों को लाभ मिलने की संभावना है। इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिल सकती है। विरोधी आपके सामने हारने के लिए विवश होंगे।


कार्यस्थल पर कर्क राशि वालों के काम की तारीफ हो सकती है और सम्मान बढ़ सकता है। फरवरी में नया मकान, नई गाड़ी या भूमि खरीदने के योग बनेंगे। फरवरी में ग्रहों के राशि परिवर्तन से संपत्ति में बढ़ोत्तरी के योग बन सकते हैं, जातकों को बड़ा धन लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः

February Vrat List: फरवरी में पड़ेंगे महाशिवरात्रि समेत कई बड़े त्योहार, देखें लिस्ट

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को फरवरी ग्रह गोचर का लाभ मिल सकता है। इस समय सिंह राशि के लोगों को करियर में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। इस समय तरक्की के रास्ते खुलेंगे, नौकरीपेशा लोगों के पद में वृद्धि हो सकती है। साथ ही सिंह राशि वालों का समाज में सम्मान बढ़ सकता है। मासिक राशिफल के अनुसार सिंह राशि वालों को इस महीने मांगलिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है।


सिंह राशि के लोगों के काम से कार्यस्थल पर बॉस प्रसन्न होगा। इस समय आप कोई नई गाड़ी या जमीन खरीद सकते हैं। पिता की प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है, तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं। पूजा ध्यान की ओर सिंह राशि वालों का रूझान बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः

Weekly Horoscope 2 To 8 February: 3 राशियों के लिए सौभाग्य ला रहा नया हफ्ता, साफ्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को भी फरवरी 2025 ग्रह गोचर का लाभ मिल सकता है। कुंभ राशि के लोगों को इस समय शिक्षा और प्रतियोगिता संबंधी सफलता मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा, इस महीने कोई बड़ी खुशखबरी भी मिल सकती है।


कुंभ राशि के लोगों को कोई नया बिजनेस शुरू करने का रास्ता मिल सकता है। इस महीने उन्नति हो सकती है। व्यापारी लोग फरवरी में अच्छा मुनाफा कमाने में सफल होंगे। तैयार की गई योजनाओं पर काम करना लाभदायक होगा, पारिवारिक जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।

#Rashifal-2025में अब तक