
rashifal
हर व्यक्ति की कुंडली में चंद्र की स्थिति ही उसकी राशि का निर्धारण करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज मंगलवार Tuesday, 12 अक्टूबर 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
Aries Daily Horoscope 12 October 2021 आज का मेष राशिफल
आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ सकारात्मक विकास होगा। आप एक से ज्यादा प्रोजेक्ट में शामिल होने के कारण समय की कमी महसूस करेंगे। वित्तीय स्थिति में सुधार की संभावना के बीच आय के अन्य स्रोत भी मिलने की संभावना है।
Taurus Daily Horoscope 12 October 2021 आज का वृषभ राशिफल
किसी नकारात्मक मामले में फंसने से आप कोई महत्वपूर्ण अवसर गंवा सकते हैं। आज निर्णयों को टालें दें क्योंकि आपके भ्रमित होने की संभावना है। पार्टनर के साथ गाड़ी चलाते समय सावधान रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
Gemini Daily Horoscope 12 October 2021 आज का मिथुन राशिफल
आज अकेलापन महसूस होने से आप दुखी रह सकते हैं। कुछ असफलताओं के बावजूद आप अच्छी प्रगति करेंगे। व्यापार में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्ति के बीच प्रेम की कमी हो सकती है। पैसों की चिंता थोड़ी परेशान का कारण बन सकती है।
Cancer Daily Horoscope 12 October 2021 आज का कर्क राशिफल
आज का दिन बेहतरीन है। आज किया गया प्रयास आने वाले समय में आपको सफलता प्रदान करेगा। व्यापार विस्तार की योजना के बीच आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवार में सुख शांति बनी रहेगी।
Leo Daily Horoscope 12 October 2021 आज का सिंह राशिफल
आज कई तरह के विचारों में उलझने के चलते आपके कुछ काम पूरे नहीं होंगे। उचित होगा कि लेन-देन और निवेश के मामले में सावधान रहें। किसी को कठोर बात कहने से बचें। कोई नई योजना बनाने से अच्छा है आज पुराने कामों को समय पर निपटाएं।सेहत के लिहाज से दिन अच्छा है।
Virgo Daily Horoscope 12 October 2021 आज का कन्या राशिफल
आज व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। समाज में आपकी पहचान बनने की संभावना के बीच बदलाव या नौकरी की तलाश करने वालों को निराशा होगी। वित्तीय स्थिति में सुधार के तहत आय का एक अन्य स्रोत भी आपके सामने आ सकता है। मेहनत ही आपको कार्यों में सफलता दिलाएगी।
Libra Daily Horoscope 12 October 2021 आज का तुला राशिफल
व्यापार में बड़ी सफलता की संभावना के बीच अभिनव सौदे लाभदायक रहेंगे। मौद्रिक लाभ के साधन के रूप में मातृ संबंध कार्य आ सकते हैं। आज एकाग्रताचित्त रह कर कार्य करें। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। शरीर के कुछ अंगों में पीड़ा रहने की संभावना है।
Scorpio Daily Horoscope 12 October 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
दिन उचित नहीं कहा जा सकता, कार्यक्षेत्र में परेशानी बने रहने की संभावना है। नौकरी और व्यापार को लेकर अचानक निर्णय नुकसान पहुंचा सकते हैं। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। परेशानी करने वाली स्थिति से बहुत सावधानी से निपटें।
Sagittarius Daily Horoscope 12 October 2021 आज का धनु राशिफल
आज संपर्कों का दायरा बढ़ेगा। व्यवसाय करने वालों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। उचित होगा किसी के भरोसे रहने की अपेक्षा स्वयं पर विश्वास रखें। कुछ लोग आपको ठगने की कोशिश कर सकते हैं। आपके रिश्तों में कुछ दूरियां आ सकती हैं।
Capricorn Daily Horoscope 12 October 2021 आज का मकर राशिफल
आज जोखिम लेने की अपनी क्षमता पर लगाम लगाना आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं आप जहां जोखिम पहले ही उठा चुके हैं, वहां आपको उचित प्रतिफल मिलने की संभावना है। आज निवेश बहुत सोच समझकर करें, अन्यथा नुकसान संभव है। भाई-बहनों के साथ हल्की-फुल्की तकरार के बावजूद वे आपकी मदद को आगे आएंगे।
Aquarius Daily Horoscope 12 October 2021 आज का कुंभ राशिफल
लाभ के योग के बीच आज कार्यक्षेत्र की समस्याएं खत्म हो सकती हैं। उचित होगा कि खुद पर नियंत्रण रखें। आज आपकी योजनाएं सफल होने के चलते भविष्य के काम की योजना बनाना आपके लिए बहुत आसान रहेगा। आज का दिन रुके हुए काम पूरे करने के लिए अच्छा है।
Pisces Daily Horoscope 12 October 2021 आज का मीन राशिफल
आज आपके मान सम्मान में वृद्धि के साथ ही आपके प्रयास आपको आर्थिक क्षेत्र में लाभ दिलाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। उचित होगा कि किसी नए रास्ते पर चलने से पहले एक बार फिर से सोच लें। पुराना कर्ज चुकाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको मानसिक चिंता, तनाव की शिकायत रह सकती है।
Published on:
11 Oct 2021 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
