31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monday Horoscope: आपकी बदल सकती है नौकरी, जानें क्या कहता है आज का राशिफल

Rashifal Today: सोमवार का दिन (Monday Horoscope ) आपके लिए कैसा रहेगा, आप यह सोच रहे हैं तो आपके सवाल का जवाब है आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) में। यह दैनिक राशिफल (Horoscope Today in hindi) हम आपके लिए लाएं हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषी चंदन श्याम नारायण व्यास से बातचीत के आधार पर, जिससे आप पहले ही जान सकते हैं कैसा रह सकता है आपका दिन(Aaj Ka Rashifal)।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Feb 2023, 5:48 PM IST

horoscope.jpg

horoscope

तुलाः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए आज मुश्किल समय है। क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। सोमवार को जीवन साथी का सहयोग आगे बढ़ने में सहायक होगा, कर्मचरियों से परेशान रहेंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन में समय बीतेगा।

वृश्चिकः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक आज के दिन बोलें कम काम ज्यादा करें। मन की बात दूसरों को बताने से बचें, व्यापार में नए अनुबंध होगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा, वाहन पर खर्च होगा।

धनुः इस राशि के जातक के लिए 27 फरवरी को लंबे समय से चली आ रही परेशानी का समाधान होता नजर आएगा। किसी संत महापुरुष के दर्शन से कार्य सफल होगा, धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। धनु राशिफल के अनुसार आज के दिन आपके घर मेहमानों का आगमन सम्भव है।

ये भी पढ़ेंः Aaj Ka Rashifal: आज इनके लिए लाभ ही लाभ, पढ़ें सोमवार राशिफल

मकरः पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार 27 फरवरी को आपके जीवन में मानसिक तनाव रहेगा। नए लाभप्रद सौदे हाथ आएंगे पर अर्थ की व्यवस्था न होने से कार्य लम्बित होंगे। सरकारी कार्य आसानी से पूरे होंगे आवास निवास परिवर्तन के योग बन रहे हैं।


कुम्भः सोमवार राशिफल के अनुसार कुंभ राशि के जातकों को आज के दिन सभी को साथ में लेकर चलने की जरूरत है। अपनी संतानों को सही गलत और नीति की बात सिखाएं, यही सच्चा धन है। पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार आज के दिन धर्म कर्म में धन लगेगा। स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, श्वांस से सम्बंधित पीड़ा रहेगी।


मीनः मीन राशिफल के अनुसार 27 फरवरी को संतान के विवाह को लेकर चिंता रहेगी। संतान के विवाह में हो रही अत्यधिक देरी से मानसिक तनाव भी हो सकता है। शांति रखने की जरूरत है, अपने इष्ट पर भरोसा रखें जो होगा अद्भुत होगा। नौकरी में बदलाव की सम्भावना है।