7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monthly Horoscope Tarot April 2025 : अप्रैल में आपकी आर्थिक स्थिति और करियर का हाल, टैरो भविष्यवाणी जानें

Monthly Horoscope Tarot April 2025 : साल 2025 का चौथा महीना अप्रैल मंगलवार से शुरू होने वाला है। यह मासिक टैरो राशिफल आपको मेष से कन्या राशि तक की आर्थिक स्थिति, व्यापार, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन भविष्यवाणियों के बारे में जानकारी देगा। जानिए प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से क्या कहती हैं आपके लिए टैरो कार्ड्स ।

4 min read
Google source verification
Monthly Tarot Rashifal April 2025 Mesh Vrishabha Mithun Kark Singh Kanya Rashi masik rashifal aries to virgo

Monthly Tarot Rashifal April 2025 Mesh Vrishabha Mithun Kark Singh Kanya Rashi masik rashifal aries to virgo

Monthly Horoscope Tarot April 2025 : साल 2025 का अप्रैल महीना मंगलवार हनुमान जी के शुभ वार से शुरू हो रहा है। टैरो कार्ड्स के अनुसार ये महीना कई राशियों के लिए चुनौतियां और परिवर्तन लेकर आ रहा है। मेष राशि के जातकों राशियों को आर्थिक और करियर संबंधी सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों के लिए अधिक शुभ नहीं है। मिथुन राशि वालों के लिए उत्तम फलदायक है। कर्क राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहेगा। (Tarot Card Predictions April 2025)

इस मासिक राशिफल में आपको मिलेगी संपूर्ण जानकारी आपकी आर्थिक स्थिति, करियर, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन से जुड़ी संभावनाओं की। आइए जानते हैं, प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से क्या कहती हैं आपके लिए टैरो कार्ड्स।

मेष टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Tarot Mesh Rashi)

मेषआर्थिक स्थिति : इस महीने मेष राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग बन रहे हैं। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा, जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे, और संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है।

मेषव्यापार : शत्रु चाहकर भी आपका अहित नहीं कर पाएंगे, लेकिन वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें। गलत संगत और अनैतिक कार्यों से दूरी बनाए रखें। यदि साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं, तो कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें और जोखिम भरे कार्यों से बचें। किसी शुभ यात्रा का संयोग बन सकता है, हालांकि किसी पुराने मित्र से मतभेद हो सकते हैं।

वृषभ टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Tarot Vrishabha Rashi)

वृषभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि यह माह आपके लिए अधिक शुभ नहीं है। स्वास्थ्य में कोई विशेष उतार-चढ़ाव नहीं आएगा परंतु वांछित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। कुछ अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। छोटे भाई से या बहन से मनमुटाव संभव है। व्यर्थ की यात्राओं के कारण व्यय अधिक रहेगा। अपरिचित व्यक्ति के द्वारा समस्याएं उत्पन्न होंगी। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आपसी संबंधों में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। भावुकता से कार्य न लें अन्यथा विवाद संभव हैं।

यह भी पढ़ें : Today Tarot Rashifal 28 March 2025 : क्या आपकी राशि के सितारे आज दे रहे हैं सफलता के संकेत? टैरो से जानें

वृषभआर्थिक स्थिति : किसी भी प्रकार के नए आर्थिक निवेश से इस समय बचना चाहिए अन्यथा भविष्य में नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उनकी एकाग्रता में कमी रहेगी। उपाय के रूप में बंदरों को केले अथवा फल खिलाने से स्थिति सुधरेगी।

मिथुन टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Tarot Mithun Rashi)

मिथुनआर्थिक स्थिति : मिथुन राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना उत्तम फलदायक है। मानसिक रूप से आप सुदृढ़ रहेंगे जिसके कारण महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आपको कोई समस्या नहीं आएगी और आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय लाभदायक रहेंगे। पैतृक संपत्ति के लाभ की भी संभावना है। परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी। दांपत्य जीवन भी मधुर बना रहेगा।

मिथुनकरियर : किसी भी प्रकार की प्रतियोगिता या परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए महीने का पूर्व उन्नति भरा रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय के उद्देश्य की यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी। इस महीने उपाय के तौर पर सतनाजा का दान करना शनिवार को लाभदायक रहेगा।

कर्क टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Tarot Kark Rashi)

कर्कआर्थिक स्थिति : कर्क राशि वालों के लिए यह महीना महत्वपूर्ण है। कार्य को उत्साह के साथ संपन्न करने की कोशिश करेंगे परंतु आशानुरूप सफलता प्राप्त नहीं हो पाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य रहेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें चर्म आदि रोगों की आशंका है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। फिर भी विद्यार्थियों को उत्तम फल प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे।

परिवार : संतान पक्ष से विशेष प्रेम एवं आदर की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वाद-विवाद संभव है, बोलने में सावधानी बरतें। साझेदारी में कोई भी नया काम करने में किसी प्रकार की जल्दबाजी न करें। शत्रुओं तथा अनैतिक कार्य करने वाले मित्रों से बचें। उपाय के तौर पर मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करें।

सिंह टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Tarot Singh Rashi)

सिंहआर्थिक स्थिति : सिंह राशि वालों के लिए यह महीना शुभ है। विशेष तौर पर आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। मित्रों एवं पारिवारिक सदस्यों से भी संबंध मधुर रहेंगे। संभव है कि आप उत्तम वस्त्र आदि आभूषणों की खरीद करेंगे। पति पत्नी के बीच में वैमनस्य दूर होगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य अथवा उत्सव संभव है।

करियर : धर्म और आध्यात्म की ओर भी रुझान बढ़ेगा। कोई तीर्थ यात्रा या किसी धार्मिक आयोजन में आप सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों का आत्मविश्वास अपने चरम पर होगा और उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के शुभ अवसर मिलेंगे। जो किसी प्रकार के चुनाव आदि में प्रत्याशी हैं उन्हें मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। उपाय के तौर पर दिव्यांगों को भोजन कराएं।

कन्या टैरो मासिक राशिफल (Monthly Horoscope Tarot Kanya Rashi)

कन्यास्वास्थ्य एवं परिवार : कन्या राशि वालों के लिए यह महीना शुभ फलदायक है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जो व्यक्ति पहले से ही बीमार चल रहे हैं उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सकारात्मक रहेगा। मित्रों एवं संबंधियों से वांछित सहयोग प्राप्त होगा। घर में इष्ट मित्रों और बंधुजनों का आवागमन अधिक रहेगा। दांपत्य जीवन में संबंध मध्यम रहेंगे।

कन्याआर्थिक स्थिति / करियर : संतान के साथ आपका सामंजस्य बढ़ेगा। प्रेमीजनों में संबंध मधुर बने रहेंगे और मानसिक रूप से आप सुदृढ़ रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति संभव है। विद्यार्थी अपनी मेहनत से अनुकूल सफलता प्राप्त करेंगे। उनके लिए समय शुभ है। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। व्यापार में मनोवांछित कार्य की पूर्ति होगी। उपाय के तौर पर विष्णु सहस्त्रनाम का जप करें।

Weekly horoscope 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल ( 23 से 29 मार्च 2025 )

#Rashifal-2025में अब तक