29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Saptahik Rashifal (20-26 February): इस सप्ताह इन जातकों को आर्थिक लाभ, ये लोग भूलकर भी उधार न दें

फरवरी का आखिरी सप्ताह कैसा बीतेगा, यह जानना चाह रहे हैं तो इसका समाधान साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) में है। यह साप्ताहिक भविष्य फल (Saptahik Bhavishy Fal) हम लाएं हैं ज्योतिषियों से बाचतीत के आधार पर, जिससे आप पूरे सप्ताह के समय का पूर्व आकलन कर सकते हैं। पढ़ें साप्ताहिक राशिफल(Saptahik Rashifal)।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 20 Feb 2023, 1:59 PM IST

rashifal.jpg

Saptahik Rashifal

तुलाः 20-26 फरवरी के सप्ताह में तुला राशि के जातकों को सचेत रहने की जरूरत है। सितारे ऐसा इशारा कर रहे हैं कि स्वास्थ्य को लेकर अधिक चिंता न करें वर्ना स्थिति बिगड़ सकता है। इस सप्ताह व्यापारियों सोच समझकर फैसला लेना होगा, इस सप्ताह दोस्त और करीबी आपकी सलाह को महत्व नहीं देंगे। इससे आप उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। करियर के हिसाब से यह सप्ताह अच्छा है। छात्र कुछ नया सीखेंगे।


वृश्चिकः फरवरी का आखिरी सप्ताह आर्थिक रूप से आपके लिए बेहतर है। इस सप्ताह आपको कई ऐसे अवसर मिलेंगे, जिससे आपको आर्थिक लाभ होगा। हालांकि निवेश सोच समझकर करें। यदि आप प्रेम संबंध में हैं और लवर को घरवालों से मिलाने की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह आपके प्रतिकूल है। यदि लवर से कुछ मन मुटाव है और धैर्य से काम लेकर रिश्ते को नुकसान नहीं पहुंचाते तो अब समस्या खत्म हो सकती है। साझेदारी में व्यापार कर रहे जातकों को इस सप्ताह लाभ होगा। बिजनेस विस्तार में तकनीक मदद करेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल है।

धनुः साप्ताहिक राशिफल के अनुसार धनु राशि के जातक इस सप्ताह वाहन चलाते वक्त सतर्क रहें वर्ना कोई दुर्घटना हो सकती है। भूलकर भी इस राशि के लोग पैसा उधार न दें और देना जरूरी हुआ तो दस्तावेज रख लें। इस सप्ताह आपको घर में मान सम्मान मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। करियर में उन्नति होगी और नई जिम्मेदारी तनाव बढ़ा सकती है। जो छात्र किसी विशेष स्कूल कॉलेज में एडमिशन का सपना देख रहे हैं, उन्हें निराशा मिलेगी।

ये भी पढ़ेंः Weekly Rashifal (20-26 February): इस सप्ताह इन जातकों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

मकरः मकर साप्ताहिक राशिफल कहता है कि 20 से 26 फरवरी का समय आपके लिए ऐसी चीजें खरीदने का समय है, जिसका आगे चलकर दाम बढ़ सकता है। इस सप्ताह आप घर, जमीन, सोने में निवेश कर सकते हैं। इससे आगे चलकर अच्छा मुनाफा मिल सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता से आपके संपर्क और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा, इस हफ्ते यात्रा भी लाभदायक होगी। छात्रों के लिए भी अच्छा समय है।


कुंभः पचास से ऊपर के कुंभ राशि के जातकों को इस सप्ताह पाचन और तंत्रिका तंत्र से जुड़ी बीमारियों से राहत मिलेगी। इस हफ्ते आपको आर्थिक लाभ होगा। हालांकि आपको घर में वाद विवाद से बचना होगा। छात्रों को अपने विषयों को समझने में परेशानी आ सकती है।


मीनः इस सप्ताह मीन राशि के उम्रदराज जातकों को सेहत का विशेष खयाल रखना होगा। इस दौरान अनचाहे खर्चे हो सकते हैं, पारिवारिक जीवन में समस्या को आप दूर कर सकते हैं। करियर में आपको भाग्य का साथ मिलेगा, शिक्षा क्षेत्र में हर परेशानी से आपको निजात मिलेगी।