Saptahik Rashifal Kumbh Rashi : इस सप्ताह यदि आप कार्यों को सुनियोजित ढंग से पूरा करते हैं, तो आपकी आमदनी में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है।
व्यापार से जुड़ी यात्राएं न केवल सुखद रहेंगी, बल्कि आपके लिए कई नए लाभ के रास्ते भी खोलेंगी। बाजार में आपकी प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा। साथ ही, भूमि, भवन या वाहन सुख की प्राप्ति के योग भी बनते दिखाई दे रहे हैं।