
Shukra Gochar 2023 Malavya Rajyog 15 फरवरी 2023 बुधवार को शुक्र देव कुंभ राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि मीन में गोचर करने वाले हैं। शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करते ही मालव्य राजयोग बनने जा रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. जगदीश शर्मा के मुताबिक यह योग 5 महापुरुष योगों में शामिल है और ज्योतिष में इसे विशेष महत्व दिया गया है। इस योग को बेहद शुभ और राजयोग का कारक माना जाता है। फाल्गुन महीने में बनने वाले इस मालव्य योग से कई लोगों को जीवन में बेहद पॉजिटिव परिणाम मिलेंगे।
यहां जानें क्या है मालव्य राजयोग Malavya Rajyog
Shukra Gochar ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, शुक्र ग्रह यदि स्वराशि या उच्च राशि में केंद्र में हो, तब मालव्य राजयोग बनता है। शुभ ग्रह शुक्र 2 राशियों के स्वामी माने जाते हैं एक वृषभ और दूसरी तुला के। कन्या राशि में ये अपनी नीच अवस्था में होते हैं, जबकि मीन राशि में अपनी उच्च अवस्था में माने जाते हैं। यानी शुक्र जब भी वृषभ, कन्या या मीन राशि में गोचर करेंगे तब-तब मालव्य योग का निर्माण होगा। फरवरी में शुक्रका गोचर अपनी उच्च अवस्था वाली मीन राशि में ही होने जा रहा है। इसलिए इस बार मालव्य राजयोग बनेगा। यह राजयोग कुछ राशि के लोगों के लिए बड़ा आर्थिक लाभ दिलाने वाला साबित होगा।
वृष Shukr gochar/malavya rajyog
शुक्रग्रह आपकी राशि के साथ ही षष्ठम भाव के स्वामी भी हैं। इस गोचर में शुक्र आपके एकादश भाव में प्रवेश करेंगे। इसे आय का घर माना जाता है। आय के घर में शुक्र के इस गोचर से आपकी आय बढ़ेगी। ये इच्छापूर्ति का भाव भी है, इसलिए सुख-सुविधा, वाहन, ऐश्वर्य आदि से जुड़ी इच्छाएं पूरी होने का समय रहेगा। किसी भी काम में आ रही रुकावट खत्म होगी। आपका फंसा हुआ धन वापस मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों के लिए यह समय अच्छा है। आपके रिश्तों में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के लिए यह समय अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे।
सिंह Shukr gochar/malavya rajyog
शुक्र आपके तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। इनके अष्टम भाव में गोचर से आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। किसी न किसी स्रोत से आपको ऐसे धन की प्राप्ति होगी, जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा। इस दौरान पूर्व में किए गए निवेश का भी आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। धर्म-कर्म और अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। शोध कार्य से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे और परिवार के साथ बेहतर सामंजस्य बनाने में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।
धनु Shukr gochar/malavya rajyog
धनु राशि के लोगों के शुक्र छठे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र का गोचर आपकी राशि के चतुर्थ भाव में हो रहा है। सुख भाव में शुक्रके गोचर से आपको पारिवारिक सुख-शांति मिलेगी। माता का सहयोग मिलेगा और घर-परिवार से नजदीकियां बढ़ेंगी। वाहन, भूमि, मकान, संपत्ति आदि के लिए यह समय सबसे शुभ रहेगा। इस दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिससे घर में उल्लास का माहौल रहेगा। घर की जरूरतों को पूरा करने या सुख-सुविधा का सामान खरीदने में खर्च कर सकते हैं।
कुंभ Shukr gochar/malavya rajyog
कुंभ राशि के लिए शुक्र चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी होने के कारण यह एक योगकारक ग्रह हैं। शुक्र का मीन राशि में गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव यानी धन भाव में होगा। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपको अच्छे और स्वादिष्ट व्यंजन खाने का मौका मिलेगा। नए-नए लोगों से मुलाकात होगी और पारिवारिक जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। भोजन के चक्कर में असंतुलित भोजन करने से सेहत बिगड़ सकती है। कॅरियर के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। लंबी यात्राओं से धन लाभ के योग बन रहे हैं।
मीन Shukr gochar/malavya rajyog
मीन राशि के लोगों के शुक्र तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का आपकी ही राशि में यानी प्रथम भाव में गोचर होगा। शुक्र के इस गोचर के प्रभाव से आपकी आत्मा और व्यवहार पर शुक्र का असर दिखेगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा और लोग आपकी बात सुनेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी और कार्यस्थल पर सम्मान मिलेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुरानी बीमारी ठीक हो सकती है। यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए भी खुशहाली लाएगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।
Published on:
15 Feb 2023 11:11 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
