31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल, 26 जून 2023: सोमवार को वृषभ, मिथुन सहित इन राशि वालों को लाभ

आज 26 जून 2023 दिन सोमवार है, सप्ताह की शुरूआत वाला ये दिन सभी राशि वालों के लिए अलग-अलग रहेगा, किसी को आर्थिक लाभ होगा तो किसी को व्यापार में फायदा मिलेगा, तो किसी को नौकरी में भी उन्नति मिलेगी। किसी किसी के लिए ये दिन अच्छा नहीं है, लेकिन वे इसके लिए कोई बड़े या नए फैसले नहीं लें। दिन गुजरने दें, अपने ईष्ट देव की पूजा अर्चना करें और अच्छा समय आने पर नए काम करें। सफलता मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 26 Jun 2023, 7:31 AM IST

today_horoscope_1.jpg

मेष राशि

पुराने रूके हुए कार्यों में गति आएगी, पारिवारिक विवादों के चलते टेंशन होगा, व्यापारिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि
भाग्य के भरोसे नहीं बैठें कर्म भी करें, व्यापारिक लाभ होगा, धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी और वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। संतों के दर्शन भी होंगे।

मिथुन राशि
आज का दिन शुभ है, पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी, सहकर्मियों का साथ मिलेगा, विवाद टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा, जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

कर्क राशि
पुराने मामले सुलझेंगे, संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद संभव है, आकस्मिक धन लाभ की संभावना, व्यापार विस्तार की योजना टालें।

सिंह राशि
अपने स्वभाव के कारण नुकसान हो सकता है, बड़ों की बात मानने से फायदा होगा, वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करें।

कन्या राशि
समय मिश्रित फलदायी चल रहा है, किसी अंजान से संबंध बनेंगे, नौकरीपेशा लोगों के लिए फायदेमंद समय है, पद में वृद्धि के योग बन रहे हैं, कपड़े के व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ होगा।


तुला राशि
विशेष लोगों से मुलाकात से आत्मविश्वास बढ़ेगा, न्याय विभाग से जुड़े लोगों को असफलता का सामना करना पड़ेगा, किसी से विवाद या दुश्मनी हो सकती है, प्रेम प्रसंग के चलते दुविधा में फंस सकते हैं।

वृश्चिक राशि
आलस्य छोडक़र समय पर काम करें, पारिवारिक कष्ट और समस्या से निजात मिलेगी, माता लक्ष्मी को काजल और कमल गट्टे की माला अर्पण करने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

धनु राशि
आज आकस्मिक लाभ की संभावना है, परिजनों की तरक्की से मन खुश होगा, विदेश जाने के योग हैं। आज रात लक्ष्मी माता के मंदिर में 108 सरसों के तेल के दीपक लगाने से मुकदमे में जीत होगी।

मकर राशि
पारिवारिक जिम्मेदारी बढऩे से व्यस्तता बढ़ेगी, आज कार्य में भी नवीनता के योग हैं, संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है, लक्ष्मीजी को इत्र और लाल साड़ी अर्पण करे। व्यापार में सफलता मिलेगी।

कुंभ राशि
अजनबी व्यक्ति पर विश्वास करने से धोखा मिलेेगा, कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी, सक्रिय रहने से संबंध बढेंगे।

मीन राशि
सुख समृद्धि बढ़ेगी, आर्थिक निवेश सोच समझकर करें, स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी समाज में आपक महत्व भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें :

10 दिनों में राशि परिवर्तन करेंगे 3 बड़े ग्रह, जाग जाएगा सोया भाग्य

जन्म तारीख से जानें अपना भविष्य, 1 से 31 तारीख तक ऐसे जोड़ें अपना लकी नंबर

5 माह तक बंद रहेंगे शादी-ब्याह और मांगलिक कार्य, 29 जून से विश्राम करेंगे भगवान विष्णु