30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Monthly Horoscope ( 01 जून से 30 जून 2021): कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जून का यह महीना

जानें इस महीने ग्रहों का इशारा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 May 2021, 12:07 AM IST

Kanya Masik Rashifal

Virgo Monthly Horoscope

आपकी जिंदगी का हर दिन जीवन में कुछ न कुछ परिवर्तन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर आशा रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह और हर माह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।

ग्रहों की गणना इस जून के महीने मे (01 to 30 june 2021) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय कन्या राशि के लोगों के लिए कैसा रहेगा आइये जानते हैं...

कन्या मासिक राशिफल (Kanya Masik Rashifal)....
जून का महीना आपके लिए मिश्रित फलदायी रहने की संभावना है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में मजबूत स्थिति रहेगी। जिसके चलते नौकरी में सफलता की संभावना के बीच आपको अच्छी पदोन्नति मिल सकती है। बस आपको मेहनत करनी पड़ेगी।

वहीं इस समय व्यवसायी जातकों को बेहद सावधान रहना होगा। क्योंकि विदेशी स्रोतों से काम मिलने में सफलता के चलते व्यावसायिक साझीदार से संबंधों पर असर पड़ सकता है।

कॅरियर के लिए यह अच्छा समय है। वहीं इस दौरान काम-धंधे में अनुकूलता रहने की भी संभावना है। जबकि आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय कुछ खास नहीं है। इस दौरान आर्थिक मोर्चे पर चुनौतियां उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं धनागमन में बाधाओं की वजह से कुछ प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है या उनके अटकने की आशंका है। लेकिन, व्यवसाय में निवेश के लिए यह अच्छा समय है।

इस समय स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा, अन्यथा किसी गंभीर बीमारी की आशंका है। अच्छी दिनचर्या का पालन करें।

महीने की शुरुआत में प्रेमी रिश्ते में टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। जिसके बाद रिश्ते में अलगाव की पूरी आशंका है, ऐसे में धैर्य रखना जरूरी है। विवाहित जातकों के लिए यह समय मध्यम है। जीवनसाथी को कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन आपसी संबंध अच्छे रहेंगे।

शिक्षा के दृष्टिकोण से यह समय मध्यम है। प्रतियोगिता परीक्षा में ज्यादा मेहनत करने के बाद ही आंशिक सफलता मिलने की संभावना है। जबकि तकनीकी विषयों की उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है।

उपाय :शक्ति की देवी माता दुर्गा की पूजा करें व हर बुधवार श्री गणेश को मोदक चढ़ाएं।