script

साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022: सावन का ये सप्ताह होने वाला है इन 4 राशियों के लिए फलदायी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

locationनई दिल्लीPublished: Jul 24, 2022 12:41:16 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

 
Weekly Horoscope (25 July to 31 July 2022): वृष राशि वालों को कार्य में भाइयों का सहयोग मिलेगा। कर्क राशि वाले इस सप्ताह निवेश से बचें। कुंभ राशि वालों का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

weekly horoscope 25 july to 31 july 2022, saptahik rashifal in hindi, saptahik rashifal july 2022, july weekly horoscope 2022, weekly horoscope in hindi, साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022,

साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022: सावन का ये सप्ताह होने वाला है इन 4 राशियों के लिए फलदायी, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Weekly Horoscope 25 July To 31 July 2022 (साप्ताहिक राशिफल 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022): ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल की गणना की जाती है। इस राशिफल में अलग अलग राशि वाले जातकों की शिक्षा, धन, करियर, स्वास्थ्य तथा दांपत्य जीवन आदि से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ और सफलता लेकर आएगा तो कुछ राशि के लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला ये सप्ताह…

मेष राशि (Aries Weekly Horoscope): इस सप्ताह घर के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। अचानक खर्चा बढ़ने से चिंतित हो सकते हैं। संतान के प्रदर्शन से खुशी मिलेगी। कोई जरूरी काम ना हो तब तक यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope): इस सप्ताह पुराना पारिवारिक विवाद खत्म होने से परिवार में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। कार्य में भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी अजनबी पर आसानी से भरोसा ना करें। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आने से काम पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे।

मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope): मानसिक शांति के लिए धर्म-कर्म के कार्यों में मन लगाएं। आलस्य हावी हो सकता है लेकिन कार्यों को समय रहते पूरा करने की कोशिश करें। धैर्य बनाए रखें। घर वालों के लिए भी समय निकालें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope): आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। समझदारी के साथ कठिन परिस्थितियों से भी बाहर निकल आएंगे। अधिक मेहनत से ही सफलता प्राप्त होगी। सेहत का ख्याल रखें। इस सप्ताह निवेश करने से बचें तो बेहतर रहेगा।

सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope): अटका हुआ पैसा इस सप्ताह वापस मिल सकता है। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय नहीं लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यों में जल्दबाजी न करें। मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope): घर में बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। व्यापार में सुधार करने की कोशिश करें। किस्मत की बजाए अपने कर्म पर निर्भर रहेंगे तो बेहतर होगा। किसी सगे संबंधी से मनमुटाव हो सकता है। कोई भी योजना शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें।

तुला राशि (Libra Weekly Horoscope): इस सप्ताह आपसे ईर्ष्या रखने वाले लोग काम में अड़चनें पैदा कर सकते हैं। दूसरों की बजाय खुद की सुनकर फैसला लेंगे तो बेहतर रहेगा। क्षेत्र में मेहनत अधिक रहेगी। धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। वाहन सावधानी से चलाएं।

वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope): साझेदारी में व्यापार करते हैं तो पार्टनर से तालमेल बनाए रखें। कोई मन की इच्छा पूरी होने से प्रसन्नता मिलेगी। शुभ समाचार आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना भी आवश्यक है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope): सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए बड़ों की सलाह लाभकारी साबित हो सकती है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। निजी संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope): अपने बच्चों के साथ समय बिताकर संबंध बेहतर करने की कोशिश करें। उन पर ज्यादा नियंत्रण सही नहीं है।इस राशि के युवा अपने करियर पर ध्यान दें। पैरों में दर्द या सूजन की समस्या हो सकती है। परिवार में किसी गंभीर मुद्दे को लेकर होने वाली चर्चा का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Weekly Horoscope): व्यापार में वृद्धि के लिए साझेदारी करने की सोच रहे हैं तो यह सप्ताह अनुकूल है। शुभचिंतक की प्रेरणा से कार्य सफल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं। अपने बजट का ख्याल रखें।

मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope): अटका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं लेकिन पूरा पैसा एक बार में नहीं मिलेगा। समझदारी से निर्णय लेने की क्षमता सफलता दिला सकती है। सेहत ठीक रहेगी। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। मन में आशा-निराशा के भाव भी उत्पन्न हो सकते हैं लेकिन लक्ष्य पर डटे रहें।

यह भी पढ़ें

सावन का पहला सोम प्रदोष व्रत 25 जुलाई को, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और व्रत में किन चीजों का सेवन करने की ही मनाही

ट्रेंडिंग वीडियो