31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weekly Tarot Rashifal (26 फरवरी से 4 मार्च): धन संबंधित मामलों में आएगा उतार चढ़ाव, पढ़ें टैरो राशिफल

26 फरवरी से 4 मार्च का सप्ताह आपके लिए कैसा रहेगा, आप यह जानना चाह रहे हैं तो पढ़िए साप्ताहिक टैरो राशिफल (Weekly Tarot Rashifal)। इसमें मेष, वृष, मिथुन और कर्क राशि के लोगों के प्रेम जीवन से लेकर आर्थिक स्थिति और करियर को लेकर किया गया है आकलन (Tarot love life prediction)।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 26 Feb 2023, 7:35 PM IST

tarot_card_reading.jpg

Tarot Horoscope this week

मेषः टैरो साप्ताहिक राशिफल के अनुसार मेष राशि के जातक जो सिंगल हैं और रिलेशनशिप में आने के लिए सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय अच्छा है। 26 फरवरी से 4 मार्च के बीच इस राशि के जातक को इसकी मेहनत का फल मिलेगा। टैरो भविष्यवाणी के अनुसार करियर में आप कई प्रोजेक्ट संभाल रहे हैं, लेकिन किस चीज को कितनी प्राथमिकता देनी है यह आपको तय करना होगा।


वृषः साप्ताहिक टैरो राशिफल (26 फरवरी से 4 मार्च) के अनुसार वृष राशि के लोग रिलेशनशिप पर नियंत्रण रखना चाहते हैं, लेकिन रिश्ते की उम्र लंबी करने के लिए आपको पकड़ ढीली करनी पड़ेगी। वहीं जो सिंगल हैं खुद को प्राथमिकता देंगे। धन से जुड़े मामलों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हालात संभालने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। स्वास्थ्य को लेकर आपको शरीर के संकेत समझना होगा।

ये भी पढ़ेंः Monday Horoscope: आपकी बदल सकती है नौकरी, जानें क्या कहता है आज का राशिफल


मिथुनः इस सप्ताह आप निजी संबंधों को दुनिया से बचाकर रखने का प्रयास करेंगे। हालांकि जलन या अतिसुरक्षा की भावना आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। इस हफ्ते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, धन की बचत पर ध्यान देंगे। करियर में सौभाग्य आपका दरवाजा खटखटा रहा है आप करियर में असमंजस में हैं तो इस सप्ताह दिल की सुनें, नए प्रोजेक्ट हाथ में लें। आपको सफलता मिलेगी।

कर्कः इस राशि के जातक के लिए टैरो भविष्यवाणी मुफीद नहीं है, कर्क राशि वालों को इस सप्ताह परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अपनी भावनाओं पर काबू रखें और नकारात्मक लोगों से दूर रहें। आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे, धन संबंधी मामलों में स्थिति मजबूत रहेगी। करियर में मुश्किल वक्त चल रहा है, लेकिन जल्द ही यह बीत जाएगा और आरामदायक समय आएगा। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।