नई दिल्ली। यूरोप के 10 देशों में हाथी दांत की अवैध बिक्री होती पाई गई है, जोकि इसकी तस्करी में कटौती के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों का उल्लंघन है। द गार्जियन की रपट में बताया गया है कि न्यूयॉर्क के अभियान समूह अवाज ने चार महीनों की अवधि में हाथी दांत से बने 109 सामानों की खरीदारी की, जो बेल्जियम, बुल्गारिया, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन और ब्रिटेन से खरीदे गए थे।