आजकल चूंकि मार्केटिंग की अहमियत बढ़ती जा रही है तो अधिकतर कंपनियों में अलग से मार्केटिंग विभाग होता है। हालांकि, इसके लिए कंपनियों को काफी खर्चा करना पड़ता है और कई छोटे बिजनेस के लिए यह करना संभव नहीं होता। उनके पास इतना बजट नहीं होता कि वह अलग से मार्केटिंग टीम हायर कर सकें। इस वजह से वह अपनी मार्केटिंग को आउटसोर्स करने को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि, आउटसोर्स एजेंसी को अपनी कंपनी की मार्केटिंग का काम देने से पहले आपको कुछ खास चीजों के बारे में जान लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो भविष्य में आपको नुकसान हो सकता है।