10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस आध्यात्मिक गुरु के 83 वें जन्मदिन पर विशेष प्रार्थनाओं से गूंज उठा पूरा मंजर

लेह के बाहरी इलाके में स्थित श्वात्सेल फोडरंग परिसर में सुबह से ही पारंपरिक पोशाकों में लोग जुटना शुरू हो गए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 6 Jul 2018, 5:54 PM IST

83th birthday of dalai lama

इस आध्यात्मिक गुरु के 83 वें जन्मदिन पर विशेष प्रार्थनाओं से गूंज उठा पूरा मंजर

नई दिल्ली। चौदहवें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो इस साल अपना 83वां जन्मदिन मानाने जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू एवं कश्मीर के लेह जिले में तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के शुक्रवार को जन्मदिन के मौके पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। लेह के बाहरी इलाके में स्थित श्वात्सेल फोडरंग परिसर में सुबह से ही पारंपरिक पोशाकों में लोग जुटना शुरू हो गए थे। आपापको जानकारी के लिए बता दें कि, उनका जन्म 6 जुलाई 1935 को उत्तर-पूर्वी तिब्बत के ताकस्तेर क्षेत्र में रहने वाले ये ओमान परिवार में हुआ था। दो वर्ष की अवस्था में बालक ल्हामो धोण्डुप की पहचान 13 वें दलाई लामा थुबटेन ग्यात्सो के अवतार के रूप में की गई।

5 साल की उम्र में जल का गया था शरीर का निचला हिस्सा, अब 32 साल बाद हुआ ये करिश्मा..पूरा मामला जान कांप जाएगी रूह

तेनजिन ग्यात्सो एक मंगोलियाई पदवी है जिसका मतलब होता है ज्ञान का महासागर और दलाई लामा के वंशज करूणा, अवलोकेतेश्वर के बुद्ध के गुणों के साक्षात रूप माने जाते हैं। बोधिसत्व ऐसे ज्ञानी लोग होते हैं जिन्होंने अपने निर्वाण को टाल दिया हो और मानवता की रक्षा के लिए पुनर्जन्म लेने का निर्णय लिया हो। उन्हें सम्मान से परमपावन की कहा जाता है। दलाई लामा ने प्रार्थनाओं में शिरकत की और लोगों को आशीर्वाद दिया। दलाई लामा के कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि , "हिज होलीनेस ने इस बार भी अपना जन्मदिन लेह के लोगों के साथ मनाने का फैसला किया था।"

जानकारी के लिए बता दें कि, तिब्बत के प्रधानमंत्री लोबसांग सांगेय ने भी यहां कार्यक्रम में शिरकत की। दलाई लामा के कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि आध्यात्मिक नेता जुलाई के अंत तक लेह के श्वात्सेल फोडरंग में रहेंगे। आध्यात्मिक नेता ने मंगलवार को यहां पहुंचने पर लोगों की एक सभा में कहा था कि वह यहां एक और बार आकर बहुत खुश हैं। लेह में रहने के दौरान दलाई लामा धार्मिक समारोह, ध्यान और उपदेश के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।