27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समंदर के नीचे फैली है कोरोना से भी भयंकर ‘तबाही’, 95% समुद्री जीवों की मौत !

प्रशांत महासागर की अवाचा खाड़ी (Awaka Bay) में अब तक की सबसे बड़ी समुदी त्रासदी हुई है अवाचा खाड़ी के समंदर में 95 प्रतिशत समुद्री जीवों की मौत (Death of sea creatures) हो चुकी है  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Updated: 11 Oct 2020, 2:56 PM IST

floor_killed_in_kamchatka.jpg

95% of Marine Life on Sea Floor Killed in Kamchatka Eco-Disaster

नई दिल्ली। रूस में प्रशांत महासागर (Pacific Ocean) की अवाचा खाड़ी के समंदर में 95 प्रतिशत समुद्री जीवों की मौत हो चुकी है। ये अबतक की सबसे बड़ी प्राकृतिक तबाही (Natural destruction) बताई जा रही है। हाल ही में तट पर लाखों की संख्या में समुद्री जीव मृत पाए गए थे।

Govt Scheme: बिटिया के जन्म से लेकर विवाह तक सरकार देगी हजारों रूपए सालाना, जानें योजना की पूरी डिटेल्स

डेली मेल के मुताबिक वैज्ञानिकों को अबतक इस त्रासदी की वजह का पता नहीं चल सका है लेकिन वे लगातार इस घटना की वजह तलाशने में लगे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक अवाचा खाड़ी के Khalaktyrsky बीच पर हजारों की संख्या में सील, केकड़े, मछलियां और ऑक्टोपस समेत कई जीव मृत पाए गए हैं।

इन जीवों के शव की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद लोग इस घटना के दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। हालांकि कई वैज्ञानिक इन जीवों के मरने की वजह प्रदूषण को वजह बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसके लिए समंदर के अन्दर ज्वालामुखी फटने को वजह बता रहे हैं।

द मास्को टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस भयावह घटना के जांच के लिए एक स्पेशल कमीशन गठित कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस घटना का असर समुद्री जीवों के साथ-साथ इंसानों पर भी पड़ा है। तट के पानी से किसी पेस्टीसाइड जैसी गंध आ रही है।

इन जगहों पर आज होता है काला जादू, सभी तरह की परेशानियां करते है दूर

वहीं, समंदर में सर्फिंग करने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें तट के पास रहने से उन्हें उल्टियां, गले में दर्द और आंखों में जलन हो रही है। इन शिकायतों के बाद पानी के चार टेस्ट किए। जिसमें पता चला कि पानी में कोई पेट्रोलियम जैसा पदार्थ है, जिसकी वजह से ये सब हो रहा है।