मृतक लड़की का नाम मनु रानी है। उसके पिता कुलविंदर सिंह के मुताबिक उनकी बेटी को पिछले कुछ समय से दो लड़के परेशान कर रहे थे। वे उसे अश्लील वीडियो और मैसेज भेज रहे थे। इन चीजों से तंग आकर उन्होंने अपनी बेटी से पढ़ने के लिए मलेशिया (Malaysia) भेज दिया था। उन्हें लगा कि इससे उनकी बेटी सुरक्षित रहेगी। मगर सिलसिला बंद नहीं हुआ। ऐसे में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 16 जनवरी की रात आरोपी लड़कों ने उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके धमकी दी थी।