नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा (dia mirza wedding vaibhav)ने सोमवार को बिजनेसमैन वैभव रेखी के संग शादी करके सबको हैरान कर दिया। उनकी शादी जितनी गोपनीय तरीके से हुई थी उतनी है सभी से अलग भी थी। परिवार के सदस्यो के बीच हुई इस शादी में मात्र 50 लोग शामिल थे। लेकिन दीया मिर्जा की खूबसूरती को देख हर कोई उन्हें एक टक देखता ही रह गया था शादी के लाल जोड़ें में वो जब सभी के बीच आई, तो काफी खूबसूरत लग रही थी। इस शादी में सबसे खास बात यह देखने को मिली कि उनकी शादी किसी पंडित ने नही बल्कि पंडिताइन ने कराई थी।