नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी नई फिल्म 'Gold' को बॉक्स ऑफिस के मैदान में लेकर उतर चुके हैं। काफी दिनों से वे अपनी इस फिल्म के लिए सुर्खियां भी बटोर रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि, फिल्म गोल्ड के साथ अक्षय कुमार आजकल एक और चीज के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं और वो है उनका वॉयरल वीडियो जिसे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से खुदे शेयर किया है। वीडियो को देख हर कोई अक्षय के काम को सराह रहा है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस वीडियो में एक पंजाबी शख्स के रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाने पर अक्षय ने उसे सबक सिखाया है। इस वायरल वीडियो में सरदार जी फोन पर बातें करते हुए और बिना सीट बेल्ट लगाए नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार इस वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिस के किरदार में नजर आ रहे हैं।