
कचरे के ढेर से तुरंत उठाकर लाएं इस बेशकीमती चीज को, कुछ ही दिनों में हो जाएगी कायापलट
नई दिल्ली। हम सभी जानते है कि आम फलों का राजा है। गर्मियों के मौसम में पाया जाने वाला यह फल सभी को बेहद पसंद है। आम को खाने के बाद हम उसकी गुठलियों को फेंक देते है। यह एक बहुत ही आम बात है लेकिन आज इस बात को जानने के बाद आप आगे से कभी भी इस गलती को नहीं दोहराएंगे।
बता दें, आम में जितने गुण पाए जाते है उससे कही अधिक उसकी गुठलियों में होते हैं। अब आपको बताते है कि आम की इन गुठलियों का उपयोग आप किस तरह से भली-भांति कर सकते है। आम की गुठली को फेंकने के बजाय उसे पहले अच्छे से सूखा लें। आप देख पाएंगे कि गुठली के अंदर भी एक छोटा सा बीज निकलता है, उस बीज को अच्छी तरह से पीस लें। अब इसे किसी एअर टाइट कंटेनर में रख दें। यह किसी औषधि से कम नहीं है।
यह आपके दांतों के लिए काफी फायदेमंद है। इसका उपयोग आप मंजन के रूप में कर सकते है। इसके लिए आम के पत्तों को सुखा कर जलाएं और पीस लें। फिर इसे गुठली के पाउडर में मिला कर छलनी से छान लें।अब हर रोज इससे मंजन करने से दांत सफेद और मजबूत होते हैं। इससे दांतों की तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
गले में टॉन्सिल की शिकायत होने पर या गले में दर्द महसूस होने पर इसका लेप बनाकर लगाने से राहत मिलती है। आम की गुठली बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है जिससे ब्लड शुगर की समस्या से राहत मिलती है।
सिर्फ इतना ही नहीं यह आपके बालों के लिए भी बहुत अच्छा है। आम की गुठली का तेल ग्रे हेयर और गंजेपन से राहत दिलाता है। इसके लिए गुठली के सूखे पाउडर को नारियल के तेल में डालकर अच्छी तरह से पकाएं,फिर इसे छानकर किसी अलग डिब्बे में स्टोर कर लें। इसे रोज लगाने पर बाल स्वस्थ रहते हैं।
पीरियड्स में हेवी फ्लो की समस्या से भी निजात दिलाने में इसका कोई तोड़ नहीं है। इससे खुद को राहत दिलाने के लिए महिलाएं इस चूर्ण को दही में मिला लें और इसमें एक चुटकी नमक डालकर इसका सेवन करें इससे बहुत लाभ मिलता है।
यानि कि जिन आम की गुठलियों को फालतू समझकर कचरे के डिब्बे में फेंक देते थे, वह असल में औषधियों का भंडार है जिसके उपयोग से हम कई तकलीफों से छुटकारा पा सकते हैं।
Published on:
05 Jul 2018 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
