एम्बुलेंस में ही चोटिल लोगों को अस्पताल पहुंचाया जाता है। एम्बुलेंस का यही काम होता है। पर क्या एम्बुलेंस की वजह से लोग चोटिल भी हो सकते हैं। जी हाँ, किसी भी व्हीकल की वजह से लोग चोटिल हो सकते हैं और इनमें एम्बुलेंस भी शामिल है। कई बार एम्बुलेंस ड्राइवर की लापरवाही से भी एक्सीडेंट हो सकता है और लोगों को चोट लग सकती है। सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी देखने को मिलते हैं और ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसमें एक एम्बुलेंस की वजह से एक शख्स चोटिल हो जाता है।