बता दें, इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही के द्वारा छुट्टी के लिए लिखी गई चिट्ठी वायरल हुई थी। इस चिट्ठी में सिपाही सोम सिंह ने अपने थानेदार के पास छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन किया था। उन्होंने छ्टटी पर जाने के लिए जो वजह लिखी थी, उसे पढ़कर थानेदार समेत सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, सोम सिंह ने इस चिट्ठी में लिखा था कि उन्हें परिवार बढ़ाने के लिए छुट्टी चाहिए।