एलेक्सा पावर्ड रिंग
ईको लूप स्मार्ट रिंग है, जो उंगली में फिट हो जाती है। इसे देखकर आभास नहीं होता है कि यह कोई डिवाइस है। लूप दो माइक्रोफोन्स को काम में लेता है। ये रिंग में बने एक बटन की मदद से एक्टिवेट हो जाते हैं। इसमें एक छोटा स्पीकर भी लगा हुआ है। जब आप इसे अपने स्मार्टफोन से पेयर कर लेते हैं तो यह आपको इनकमिंग कॉल्स और टेक्स्ट के बारे में अलर्ट करता है।