बैलेंसियागा के नए जूते देखकर आप पहली बार तो चौंक जाएंगे, क्यों कि दिखने में ये जूते किसी कचरे के ढेर से निकालकर लाए गए लगते हैं।
तूफान असानी के बीच आंध्र प्रदेश में समुद्र से निकला रहस्यमयी 'सोने का रथ', सामने आया वीडियो
जूते देखकर आप भी कनफ्यूज हो जाएंगे कि इन्हें कबाड़ से उठाया गया है या फिर गलती से ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गा होगा। लेकन ऐसा नहीं है, इस अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ने अपने नए कलेक्शन को बकायदा लॉन्च किया है। Balenciaga के इस नए कलेक्शन का नाम ‘Paris Sneaker’ रखा गया है।Been saying it for years. Balenciaga is a social experiment to find out how far rich mugs will burn through💰
— Anton Powers (@AntonPowers) May 10, 2022
🙈🙈🙈 pic.twitter.com/kyOQqRW5Bv
ये स्पैनिश फैशन ब्रांड अपने ओवर द टॉप कलेक्शंस के लिए हमेशा ही चर्चा में रहता है। लेकिन इस बार इन जूतों ने सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बंटोरी हैं।
Balenciaga के ‘Paris Sneaker’ कलेक्शन के जूतों के साथ-साथ इसकी कीमत ने भी लोगों के होश उड़ा दिए। इन जूतों की शुरुआती कीमत 495 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में Rs 38,208 और 625 डॉलर यानि भारतीय बाजार में 48,243 रुपए है। ये जूते अलग-अलग रंगों में उपलब्ध हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स ने भी उड़ाय मजाकImagine paying 400+ to look worse than homeless 💀 Balenciaga are tapped pic.twitter.com/52CrxPYraO
— CPT. LEVI ⚔️ 🇵🇸 (@moustafa___) May 9, 2022
जूतों का ये अजीबोगरीब कलेक्शन फिलहाल अमरीका और मिडिल ईस्ट के देशों में आ चुका है। जापान और यूरोपियन मार्केट में भी ये जूते मिल रहे हैं। लेकिन इन जूतों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर मजे लिए हैं। इंटरनेट पर लोगों ने इसके मीम्स भी बना रहे हैं।