ये बात थी 15वां ओवर शुरू होने से पहले की। आरसीबी ( RCB ) के बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहे थे और 15वां ओवर डालने के लिए पंजाब की तरफ से अंकित राजपूत आए। उन्होंने गेंद मांगी, लेकिन किसी को गेंद नहीं मिली। यहां तक कि अंपायर ने भी कह दिया कि गेंद उनके पास नहीं है। वहीं रीप्ले दिखाया गया तो उसमे दिखा कि गेंद को अंपायर ने अपनी जेब में रख लिया था, जिसे बाद में उन्होंने निकाला। इसके बाद सोशल मीडिया ( social media ) पर लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा 'गेंद पहले गुम हो जाती है और फिर अंपायर की जेब में मिलती है। मतलब आईपीएल में कुछ भी हो रहा है।' वहीं कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपने ही अंदाज में लिखा 'बेल्स गिरती नहीं हैं, बॉल्स मिलती नहीं है।'