
BIke riding robbers mess with a car driver
दुनियाभर में अक्सर ही लूटपाट के मामले सामने आते रहते हैं। अलग-अलग तरीकों से लुटेरे मासूम लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में आजकल लूटपाट के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। अक्सर ही बदमाश मासूम लोगों को डरा-धमकाकर लूट लेते हैं। कई बार बदमाश लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए बंदूक का इस्तेमाल भी करते हैं। बंदूक से अक्सर ही सामने वाले लोग डर जाते हैं और उनके साथ लूटपाट की घट जाती है। पर कई बार इन बदमाशों को अपने मंसूबों में कामयाबी नहीं मिलती और इन्हें तुरंत ही सबक मिल जाता है। इसी तरह का एक मामला हाल ही में देखने को मिला।
बाइक सवार बदमाश करते हैं कार सवार को लूटने की कोशिश
कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक कार सवार अपनी कार को रिवर्स लेता हुआ दिखाई दे रहा है। तभी एक बाइक पर दो बदमाश आते हैं और अपनी बाइक को कार के बराबर में खड़ी कर देते हैं। उस पर से एक बदमाश उतरता है और कार सवार को बंदूक दिखाकर लूटने की कोशिश करता है। दूसरा बदमाश बाइक पर ही रहकर साइड से कार का रास्ता रोकने के लिए खड़े रहता है और अपने साथी का इंतज़ार करता है।
बदमाशों को मिला सबक
बाइक सवार बदमाशों के लूटपाट की इस कोशिश को कार सवार कामयाब नहीं होने देता। जैसे ही एक बदमाश उसे बंदूक दिखता है, वैसे ही कार सवार तेज़ स्पीड से कार को रिवर्स लेता है। इसके बाद वह तेज़ी से कार को आगे की तरफ चलाता है और बाइक सवार बदमाश को बाइक समेत ही टक्कर मारता हुआ आगे बढ़ जाता है। वहीं दूसरा बदमाश कार के पीछे दौड़ता ही रह जाता है। इससे बदमाश कार के बोनट पर आ जाता है और बाइक कार के नीचे फंस जाती है। वहीं दूसरा बदमाश कार के पीछे दौड़ता ही रह जाता है। दोनों ही अपने मंसूबों में बुरी तरह नाकामयाब हो जाते हैं।
Updated on:
29 Apr 2023, 1:39 PM IST
Published on:
28 Apr 2023, 3:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.