9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जेल की रोटी खा चुका है ये बॉडी बिल्डर, कभी किडनैपर्स से बचाई थी लड़की की जान, अब ऐसी हो गई हालत

गुड़गांव में एक जगह है बसई, इसे गुरुग्राम का देहात इलाका मन जाता है लेकिन ये इलाका बस कहने को देहात है

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Jun 25, 2018

body builder bobby katariya angry youngman of social media

जेल की रोटी खा चुका है ये बॉडी बिल्डर, कभी किडनैपर्स से बचाई थी लड़की की जान, अब ऐसी हो गई हालत

नई दिल्ली। कभी फेसबुक पर लाइव आकर लोगों की मदद करने और पुलिस को धमकी देने वाला यह बॉडी बिल्डर कुछ समय पहले बड़े बुरे दौर से गुजर रहा था। इस बॉडी बिल्डर का नाम बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया है। गुड़गांव में एक जगह है बसई, इसे गुरुग्राम का देहात इलाका मन जाता है। लेकिन ये इलाका बस कहने को देहात है यहां रईस लोग बसते हैं। इस गांव से एक बंदा अक्सर चर्चा में रहता है नाम है बॉबी कटारिया।

30 साल का बॉडी बिल्डर है। सोशल मीडिया पर जितने फॉलोअर्स बॉबी कटारिया के हैं शायद बॉलीवुड के किसी सितारे को इतने फॉलोअर्स के लिए सालों पसीना बहाना पड़ता है। इस बॉडी बिल्डर का काम फेसबुक और यू-ट्यूब पर पुलिस को गाली देने और लोगों की तथाकथित मदद करना है। इतना ही नहीं इसका दावा है कि इसने कुछ किडनैपर्स से एक लड़की को छुड़ाया था और उसकी जान बचाई थी।

पुलिस की पोल खोलने का दावा

बता दें कि, इस साल 24 सितंबर को गुड़गांव पुलिस ने उसे धर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में ले लिया। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो हैं जिसमें ये पुलिस की पोल खोलने का दावा करता है। देखने पर लगता है कि सही काम करता है। मगर इन सब कामों में एक बात कॉमन है। अपनी हर तथाकथित समाजसेवा की वीडियो बनाता है। फेसबुक लाइव करता है। अपने नाम पर कई पेज बना रखे हैं। इससे भी खास बात ये कि खुद को लॉ ग्रेजुएट बताने वाला ये बंदा किसी कानून व्यवस्था में भरोसा नहीं जताता, दिखता। खूब गाली-गलौज करता।

इतना ही नहीं पुलिस वालों को खुले में चैलेंज करता है कि बस में हो तो बिगाड़ लो क्या बिगाड़ोगे। एक वीडियो में तो रोता भी दिखेगा। फिलहाल, पुलिस को लताड़ने के चक्कर में इसे 6 दिन की रिमांड और 2 महीने की जेल में रखने के बाद बेल पर छोड़ दिया गया। छूटने के बाद भी बॉबी अपने अकाउंट से लोगों के हित में आज भी वीडियोस बनता है और जो खुद को गुड़गांव का रॉबिनहुड मानता है।

जेल में जाने के बाद भी लगाया आरोप

बलवंत कटारिया उर्फ बॉबी कटारिया ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर बताया था कि उसे पुलिस ने अवैध हिरासत में रखा गया और इस दौरान बहुत ज्यादा टॉर्चर किया गया। बॉबी ने याचिका में बताया कि उसे लीगल एड के तहत वकील तक नहीं दिया गया था।