30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

16,500 करोड़ की कंपनी बिकी 74 रुपये में, एक ट्वीट ने बीआर शेट्टी को पहुंचाया अर्श से फर्श पर

BR Shetty Downfall: बीआर शेट्टी एक समय जाने-माने अरबपति थे। पर उन साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह अर्श से फर्श पर आ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Oct 2023, 1:37 PM IST

br_shetty.jpg

BR Shetty

एक समय था जब बीआर (बवागुत्थु रघुराम) शेट्टी का नाम दुनिया के जाने-माने अरबपतियों में शामिल था। भारतीय मूल के शेट्टी यूएई (UAE) में काफी प्रभावशाली व्यक्ति थे। NMC हेल्थकेयर नाम की कंपनी के मालिक शेट्टी की नेट वर्थ करीब 18,000 करोड़ रुपये थी और उनकी कंपनी की कुल कीमत करीब 16,500 करोड़ रुपये थी। बुर्ज खलीफा में भी शेट्टी के पास 2 फ्लोर थे। साथ ही यूएई में अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टीज़, लग्ज़री कारें, प्राइवेट जेट जैसी तमाम सुख-सुविधाएं शेट्टी के पास थी। पर एक ट्वीट की वजह से उनसे सबकुछ छिन गया।


एक ट्वीट ने पहुंचाया अर्श से फर्श पर

शेट्टी की कंपनी के बारे में यूके के शॉर्ट सेलर ऑर्गेनाइज़ेशन मडी वॉटर्स ने 2019 में ट्वीट के ज़रिए एक खुलासा किया था। मडी वॉटर्स के अनुसार शेट्टी की कंपनी में फाइनेंस में गड़बड़ी थी। इससे कंपनी के शेयरों की बिक्री शुरू हो गई। कुछ समय में ही मडी वॉटर्स ने एक रिपोर्ट पेश की जिसमें बताया गया कि शेट्टी की कंपनी कर्ज़ों को कम और कैश फ्लो को ज़्यादा करके दिखा रही थी। उस रिपोर्ट के आने के बाद से ही NMC हेल्थकेयर कंपनी के बुरे दिन आ गए और शेट्टी अर्श से फर्श पर आ गए।


16,500 करोड़ की कंपनी बिकी 74 रुपये में

शेट्टी की कंपनी के हाल मडी वॉटर्स की रिपोर्ट के बाद काफी खराब हो गए। एक समय पर जहाँ कंपनी की कीमत 16,500 करोड़ रुपये थी, उसे शेट्टी को 1 डॉलर (तत्कालीन 74 रुपये) में बेचनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- चेन्नई में तेज़ रफ्तार से दौड़ रही कार ने शख्स को उड़ाया, मौके पर हुई मौत, देखें वीडियो