अन्य मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्भया के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाने के लिए उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh ) के मेरठ में रहने वाले जल्लाद पवन को फोन किया गया है। पवन ने इस बात का खुद खुलासा किया है। पवन पहले ही कह चुके हैं कि अगर निर्भया को दोषियों को पहले ही फांसी पर चढ़ा दिया जाता तो हो सकता है कि हैदराबाद की दिशा बच जाती। हालंकि, पवन ने ये नहीं बताया कि उन्हें कॉल किसने और कहां से किया गया था। निर्भया दोषियों को फांस पर चढ़ाए जाने पर देरी के लिए प्रशासन ने जल्लाद की कमी होने का भी तर्क दिया था। फिलहाल उत्तर प्रदेश में दो जल्लद हैं पहला इलियास और दूसरा पवन। इनमें से इलियास की तबीयत खराब चल रही है जिसके बाद पवन को फोन किया गया। पवन का कहना है कि वह फांसी से तीन दिन पहले ही सूचना मिलने पर सारी तैयारियां कर लेगा। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक दोषियों को फांसी पर चढ़ाए जाने को लेकर जेल प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है।