नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक्सीडेंट का एक बेहद खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक, एक महिला हाई हील्स में सड़क पार करने की कोशिश करती है, लेकिन जैसे ही वह आखिरी में पहुंचती है अचानक एक कार उसे टक्कर मार देती है। बता दें, महिला हाई हील्स पहने थी आैर दौड़ते हुए सड़क पार रही थी। अचानक से उसका पैर फिसला आैर वह कार के नीचे आ गई।