आजाद का नाम सुनते ही सबसे पहले मूंछों पर ताव देते हुए एक शानदार रौब वाले इंसान की यादें जेहन में ताजा हो जाती है। 1920 में 14 वर्ष की आयु में चंद्रशेखर आजाद ( Chandra Shekhar Azad ) गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़े। वे गिरफ्तार हुए और जज के समक्ष प्रस्तुत किए गए, जहां उन्होंने अपना नाम 'आजाद', पिता का नाम 'स्वतंत्रता' और 'जेल' को अपना घर बताया। यह सुनकर जज ने आजाद को 15 कोड़े मारने की सजा सुनाई। आजाद कम उम्र में भारत की आजादी की लड़ाई में शामिल हो गए थे, उनकी मां आजाद को संस्कृत टीचर बनाना चाहती थी।