तकनीकी के इस दौर में हर जगह टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिर चाहे वो रोजमर्रा का कोई काम हो या फिर कुछ और। अब तक इंसान के सुख सुविधाओं के साथ उनकी सेहत में भी तकनीक का बड़ा अहम रोल है। कुछ ऐसा ही तकनीक का बेजोड़ इस्तेमाल कर बुजुर्गों के लिए भी ऐसी तकनीक विकसित की गई है जिससे बुजुर्गों के गिरने पर भी उन्हें चोट नहीं लगेगी। उम्र का एक पड़ाव ऐसा आता है जब हमारा शरीर कुछ कमजोर हो जाता है। ऐसे में गिरने पर गंभीर चोट का डर बना रहता है। लेकिन अब ऐसी परेशानी नहीं होगी, चीन ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे उन्हें गिरने पर भी चोट नहीं लगेगी।