क्रिसमस (Christmas) का त्यौहार करीब आ रहा है। 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस मनाया जाता है। हालांकि क्रिसमस का जश्न मनाने वाले लोग करीब महीने भर पहले से ही इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। वो चाहे क्रिसमस शॉपिंग हो, या क्रिसमस के लिए घर को सजाना हो या फिर क्रिसमस ट्री लगाकर उसे सजाना हो। क्रिसमस के मौके पर लोग ट्री लगाकार उसे सजाते हैं। कई लोग ऐसे होते हैं जो पुराने ट्री को ही रख लेते हैं तो ऐसे लोग भी होते हैं जिनके पास पहले का ट्री नहीं होता और वो नया ट्री खरीदते हैं। आजकल जब दिनदहाड़े चोरी के कई मामले देखने को मिलते हैं तो ऐसे में क्रिसमस ट्री भी इससे बचा नहीं। एक शख्स ने तो दिनदहाड़े एक क्रिसमस ट्री ही चुरा लिया।