6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

100 मीटर एक बुजुर्ग को कार से घसीटती ले गई फैशन डिजाइनर, फिर जो हुआ…

यह लड़की अपने ड्राइवर के साथ दिल्‍ली के कनॉट प्लेस इलाके में अपने दोस्तों से मिलने आई थी।

2 min read
Google source verification

image

Priya Singh

Aug 21, 2018

connaught place car rider student dragged a woman after crushing her

100 मीटर एक बुजुर्ग को कार से घसीटती ले गई फैशन डिजाइनर, फिर जो हुआ...

नई दिल्ली। कभी-कभी लोग अपनी आजादी का फायदा उठाते हुए कुछ ऐसा कर जाते हैं कि उन्हें जिंदगीभर उसके लिए पछताना पड़ता है। जैसा की आप जानते हैं भारत में सबसे बड़ा जुर्म है किसी की हत्या करना। किसी को भी कोई भी कदम उठाते समय पहले यह सोच लेना चाहिए कि उसका अंजाम क्या होगा। ऐसा ही कुछ हुआ एक भावी फैशन डिज़ाइनर के साथ। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह लड़की किसी बड़े ट्रांसपोर्टर की बेटी है जो मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का कोर्स कर रही है। यह लड़की अपने ड्राइवर के साथ दिल्‍ली के कनॉट प्लेस इलाके में अपने दोस्तों से मिलने आई थी। आरोपी स्‍टूडेंट की पहचान 20 साल की श्रेया अग्रवाल के रूप में हुई है। और घटना की बात करें तो शिवाजी श्रेया नाम की इस लड़की ने स्टेडियम के पास तेज रफ्तार एसयूवी सवार छात्रा ने महिला को कुचल दिया।

केरल की बाढ़ में इन दो लड़कियों ने किया ऐसा काम, बड़े से बड़े रईस भी हो गए शर्म से पानी-पानी

जानकारी के लिए बता दें कि, आरोपी की जीप कम्पस कार के पिछले टायर में फंसकर महिला 100 मीटर तक घिसटती चली गई। बाद में उनकी मौत हो गई। आरोप है कि एसयूवी सवार लड़की महिला को टक्कर मारकर जीप लेकर भागने लगी। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रात 9:15 बजे दोनों पुलिसकर्मियों ने शिवाजी स्टेडियम की तरफ से काले रंग की यूपी नंबर की एसयूवी को रॉन्‍ग साइड से आते देखा। लोग कार को रोकने का शोर मचाते हुए उसके पीछे दौड़ लगा रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान 50 साल की महिला भिखारी के रूप में हुइ है बता दें कि, छात्रा अपने ड्राइवर के साथ दिल्ली में दोस्तों से मिलने आई थी. कनॉट प्लेस में ड्राइवर की जगह वह खुद एसयूवी चलाने लगी। इसके बाद यह हादसा हुआ।

37 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा ऐसा दुर्लभ योग, ये रहा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त