1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! चीन से शादी करने आया युवक रुक गई शादी, बोला- ‘घर पर आराम करो’

चीन के वुहान शहर से हुई थी कोरोना वायरस की शुरुआत चीन में नौकरी करता है युवक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prakash Chand Joshi

•

Updated: 8 Feb 2020, 12:26 PM IST

Corona virus Man who came to marry China stopped marriage

Corona virus Man who came to marry China stopped marriage

नई दिल्ली:कोरोना वायरस ( Corona virus ) ने दुनिया भर में अपने पांव पसार रखे हैं। चीन से शुरु होकर ये वायरस लगभग पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले रहा है। आए दिन कहीं न कहीं से इस वायरस की चपेट में आने की बात सामने आ रही है। वहीं इन सबके बीच कोरोना वायरस से जुड़ा एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां इस वायरस के कारण एक शादी को स्थगित करना पड़ा।

जानें क्या कहती है मनोज तिवारी और अरविंद केजरीवाल की कुंडली, कौन बना पाएगा दिल्ली में सरकार

दरअसल, एक दो हफ्ते पहले एक युवक चीन ( China ) से वापस आया। कंदानगोडे ग्राम पंचायत में युवक की शादी होनी थी, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुरोध पर उसे अपनी शादी स्थगित करनी पड़ी। फिलहाल युवक को अपने घर में ही रहने के लिए कहा गया है। सूत्र बताते हैं कि एक दिन पहले ही उन्हें शादी की जानकारी मिली थी। ऐसे में स्वास्थ्य निरीक्षक ने तुरंत जिला चिकित्सक अधिकारी से संपर्क किया और हमने अप निदेश को एक पत्र भेजा। सूत्रों ने कहा कि अधिकारियों ने जब हस्तक्षेप किया तो परिवार को शादी स्थगित करनी पड़ी।

जिस युवक की शादी ( Marriage ) होने वाली थी वो चीन के वुहान से 15 हजार किलोमीटर दूर यीवू में अकाउंटेंट के पद पर काम करता है। सूत्रों ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य अधिकारियों ने उससे कहा कि सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य मानकों के तहत वो शादी नहीं कर सकता, जिसके तहते चीन लौटने वाले लोगों को स्वास्थ्य अधिकारियों को इसकी जानकारी देनी होगी और साथ ही 28 दिनों तक घर में ही रहना होगा। गौरतलब, है कि भारत में भी कोरोना वायरस दस्तक दे चुका है। ऐसे में सरकारें और प्रशासन फूंक-फूंककर कदम उठा रहे हैं।