20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना से अमेरिका बेहाल: खाने के लिए हफ्तों से लाईन में लगे हैं लोग, सड़कों पर लगा है कारों का मेला

अमेरिका (coronavirus in america) में सैकड़ों की तादात में कारें खड़ी हैं। इन कारों में बैठे लोग एक सप्ताह से अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं ताकी वे अपने परिवार के लिए खाना, राशन ले जा सकें।
2 min read
Google source verification

•

image

Vivhav Shukla

•

Apr 12, 2020

car.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस(coronavirus) ने पूरी दुनिया को ठप्प कर दिया है। सब कुछ लॉकडाउन है। लोग अपने घरों में कैद है। चीन, इटली, स्पेन के बाद अमेरिका (USA) में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अमेरीका में कोरोना के 5,45,387 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 32,285 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। हालात ये है कि सुपरपावर अमेरिका (coronavirus in america) के लोग खाने के लिए तरस रहे हैं।

वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना वायरस को फैलने से रोकेगी समुद्री लाल काई!

अमेरिका (coronavirus in america) के लोग खाने के लिए घंटो लाइन में लग रहे हैं। दुनिया के सबसे ताकतवर देश की ऐसी हालत देख हर कोई डरा हुआ है। अमेरिका के कई राज्‍यों में लोगों को खिलाने के लिए फूड पैंट्री (Food Bank) खोली गई हैं। लोग यहां आते हैं और खाने का पैकेट लेकर जाते हैं। लेकिन ये इतना आसान भी नही है। एक पैकेट खाने के लिए लोगों को घंटो लाइन में लगना पड़ता है।

हाल ही में पश्चिमी पेनसिल्वेनिया (western Pennsylvania) की एक तस्वीर सामने आई है। जिसके देखने के बाद उस पर यकीन करना भी मुश्किल हो रहा है। तस्वीर में दिख रहा है कि सैकड़ों की तादात में कारें खड़ी हैं। इन कारों में बैठे लोग एक सप्ताह से अपने नंबर का इंतजार कर रहे हैं ताकी वे अपने परिवार के लिए खाना, राशन ले जा सकें।

साल 2016 में बन गई थी कोरोना वैक्सीन! लापरवाही की वजह से बंद हुआ था रिसर्च

बता दें पेन्सिलवेनिया (Pennsylvania) में मौजूद फूड पैंट्री (Food Bank) का भी यही हाल है। यहां आमतौर पर 100 लोगों को खाना दिया जाता है लेकिन कोरोना की वजह से यहां 900 से 1500 लोग इकट्ठा हो रहे हैं। स्थिति इतनी ज्‍यादा खराब है कि इनको मैनेज करने लिए पुलिस को बुलाया जा रहा है।