दरअअसल, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ( Delhi Metro Rail Corporation ) यानि डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से बड़े ही शायराना अंदाज में एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में डीएमआरसी की तरफ से लिखा गया 'हर सुबह यहाँ हसीन है, सुहानी शाम है, कूल कूल एसी है, सुविधा है, आराम है फर्श पर बैठने वालों, थोड़ा तो ख़याल करो आपने दिल्ली मेट्रो को क्यों किया बदनाम है' इसके बाद एक यूजर ने इसी शायराना अंदाज में डीएमआरसी को जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी। अंगुलिमाल नाम के यूजर ने लिखा 'हर सुबह यहां हसीन है, सुहानी शाम है कूल कूल एसी है, लेकन चलता बहुत कम है फर्श पर धड़ल्ले से बैठते हैं लोग, लेकिन DMRC लगाम लगाने में नाकाम है ऑफिस टाइम में रुक-रुककर चलती है मेट्रो, लेकिन किराया लेते पूरा हैं आप कभी भी, कहीं भी 10-10 मिनट खड़ी कर देते हैं लेकिन वजह नहीं बताते आप।'