नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर आई किताब में उनकी बेटी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। 'Born Trump: Inside America's First Family' में किताब की लेखिका एमिली जेन फॉक्स ने खुलासा करते हुए बताया है कि, इवांका का सपना मॉडल बनने का था वे हमेशा से मॉडलिंग में अपना केरीअर बनाना चाहती थीं। किताब की लेखिका ने अपनी किताब में अंकित किया है कि, अपने सपने को पूरा करने के लिए बाकायदा हर साल 44,000 डॉलर यानि लगभग 30 लाख रुपए खर्च कर फोटो शूट करवाती थीं।