
शराब पीने के बाद नशे में बाथरूम गई थी लड़की, परिवार वाले लाख करते मना लेकिन फिर हुआ ऐसा
नई दिल्ली। नशा किसी भी चीज का हो बुरा ही होता है यह बात तो हम सभी जानते हैं। नशा हमें तो नुकसान पहुंचाती है ही साथ-साथ परिवार और करीबियों को भी दुखों और परेशानियों के भंवर में खींच लेती हैै। ऐसी ही खबर आज-कल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, यहां रात में शराब पीने के बाद महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। बता दें कि, यहां एक लड़की को लेने के देने तब पड़ गए जब लड़की का पैर एशियन स्टाइल टॉयलेट में फंस गया।
चीन में हुई इस घटना की तस्वीरें का सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। बता दें की, लड़की के साथ हुई इस घटना में उसका दायां पैर फंस गया और निकलने का नाम नहीं ले रहा था। फायरफाइटर्स ने आधी रात को बड़ी मुश्किल से पैर को बाहर निकाला। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये चीन के ग्वांगजी शहर में ये घटना हुई। लड़की के नशे में होने पर उसके परिवार वालों ने उसे एशियन स्टाइल टॉयलेट में ना जाने की और वेस्टर्न टॉयलेट इस्तेमाल करने की हिदायत दी थी लेकिन लड़की के उनकी एक नहीं सुनी।
जानकारी के मुताबिक, 30 मिनट तक लड़की का पैर टॉयलेट में फंसा रहा। उसके फंसने के बाद लड़की के परिवारवालों ने पैर को निकालने की कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए और उन्हें अंत में फायरफाइटर्स की मदद लेनी पड़ी। परिवारवालों ने लोकल फायर डिपार्टमेंट को सूचना देकर बुलाया। फायरफाइटर्स टॉयलेट को तोड़कर उसे निकाला नशे में फंसी लड़की दर्द से कराह रही थी। पैर निकालने के बाद पता चला कि उसके टखने में चोट लगी थी पेअर निकलने के बाद लड़की को अस्पताल ले जाया गया और उसका इलाज कराया गया।
Published on:
26 Jun 2018 02:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
