नई दिल्ली। ताजिकिस्तान में एक नौ महीने के बच्चे का परिवार तब भयभीत हो गया जब बच्चे के एक्स-रे में यह बात सामने निकलकर आई कि उसकी खोपड़ी, नाक, पैर, गर्दन और छाती में दस सुई फंसी हुई हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शिशु जो अपने जीवन के लिए लड़ रहा है, उसे अपनी मां द्वारा उसके शरीर में एक सुई मिलने के बाद अस्पताल ले जाया गया।